नई दिल्ली, जून 2। क्या आप दुनिया के सबसे महंगे फल के बारे में आप जानते हैं? शायद अब से पहले आपने कभी इस सवाल के बारे में सोचा भी न हो। क्योंकि भारत में आम तौर पर कोई फल 200-300 रु प्रति किलो से अधिक के रेट पर नहीं बिकता। मगर दुनिया में हर फल इतना सस्ता नहीं है। दुनिया में सबसे महंगा फल सोने-चांदी से भी कहीं अधिक महंगा है। बता दें कि दुनिया का सबसे महंगा फल है जापान का युबरी खरबूजा। हाल ही में इस तरह के 2 खरबूजे 18 लाख रु में बिके हैं। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
जापान के होक्काइडो द्वीप पर सीजन की शुरुआत में होने वाली एक पारंपरिक नीलामी में दो प्रतिष्ठित युबरी खरबूजे 2.7 मिलियन येन (लगभग 25,000 डॉलर जो 18,19,712 रुपये के बराबर है) की कीमत में बिके। यह पिछले साल की कीमत के 22 गुना से अधिक रहे। इंडिया.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार एक खरबूजे के आकार के समान नारंगी परत वाले युबरी खरबूजे अपनी हाई क्वालिटी और मीठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं।
पिछले साल, खरबूजे की एक जोड़ी 120,000 येन में बिकी थी, जो आम तौर पर सीजन की शुरुआत में बिकने वाली यूनिट होते है। कोरोनावायरस के कारण इन खरबूजों की कीमत इतनी रही। एक साल पहले इसी खरबूजे की एक जोड़ी थोक बाजार में नीलामी में रिकॉर्ड पांच मिलियन यानी 50 लाख येन में बिकी, जो आज के समय में 33 लाख रु से भी अधिक बैठते हैं।
ये फल होक्काइडो में सख्त सर्दियों में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में उगाए जाते हैं। ये फल इस क्षेत्र का गौरव है। इनकी फसल मई में शुरू होती है और अगस्त तक चलती है। सामान्य व्यापार में, ऐसे खरबूजे की कीमत कुछ हज़ार येन होती है, जो बहुत भारी रकम होती है। इस साल की नीलामी में कुल 466 क़ीमती खरबूजे बिके। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार एक बेबी फूड प्रोड्यूसर ने सबसे ज्यादा कीमत चुकाई। नीलाम किए गए खरबूजे छोटे बच्चों वाले परिवारों को दान किए जाएंगे, जिन्हें पहले ऑनलाइन ड्रॉ में चुना गया।
अधिकतर युबरी खरबूजों की बिक्री भी जापान में ही होती है। जापान से बाहर युबरी खरबूजों का निर्यात बहुत कम किया जाता है। हैरानी वाली बात है कि इतना महंगा होने के बावजूद इस फल की मांग बहुत अधिक है। बता दें कि आम तौर पर फल सूरज की रोशनी में उगते हैं। मगर इस खरबूजे को ग्रीन हाउस में उगाया जाता है।
भारत में गर्मियां चल रही हैं। आपको मार्केट में इस समय खरबूजे दिखेंगे। शुरुआत में भले ही खरबूजे महंगे बिके हों, मगर सीजन में खरबूजा 20 रु प्रति किलो तक पर मिल रहा है। इस लिहाज से अगर भारतीय खरबूजे की तुलना जापानी युबरी खरबूजे से करें तो उसकी कीमत 1 लाख गुना ज्यादा है। मगर कुछ लोग इस महंगे फल का दाम नहीं देखते। वे बस इस खास खरबूजे का स्वाद लेना पसंद करते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान