LIC बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी लोगों के लिए कई प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसियों और प्लान्स ऑफर करती है। इनमें भविष्य योजना से लेकर सभी तरह के वित्तीय लक्ष्य और जरूरतें शामिल हैं। आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही पॉलिसी की जानकारी दे रहे हैं। इस पॉलिसी को विशेष तौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम एलआईसी आधार शिला पॉलिसी है।
यह पॉलिसी एक गैर-लिंक्ड व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसी है, इस पॉलिसी को महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के एक हिस्से के तौर पर बीमित व्यक्ति को मैच्योरिटी पर एक फिक्स्ड पेमेंट किया जाता है। पॉलिसी धारक की असामयिक निधन की स्थिति में परिवार को वित्तीय तौर पर मदद की जाती है।
एलआईसी कम जोखिम वाली वित्तीय लक्ष्य के लिए कई प्रकार के विकल्प के लिए कंज्यूमर औरएंटेड पॉलिसीज के लिए जानी जाती है। यह पॉलिसी भी निवेशक को रोजाना 87 रु के निवेश पर पॉलिसीधारकों को 11 लाख रु तक कमाने में सहायता करती है।
कैसे बनेंगे 11 लाख रु ?
इस योजना में अगर कोई महिला 55 वर्ष की आयु में अगले 15 साल के लिए रोजाना मिनिमम 87 रु जमा करती है, तो फिर पहले वर्ष के आखिरी में उनका कुल योगदान 31 हजार 755 रुपये होगा।
10 साल की अवधि में जमा राशि 3 लाख 17 हजार 550 रु होगी। आखिरी में 70 साल की आयु तक पहुंचने पर पॉलिसी धारक कुल 11 लाख रु पाने की हकदार हो जाएगी।
क्या है पॉलिसी लेने के लिए न्यूनतम आयु?
इस पॉलिसी के तहत पॉलिसी के लिए न्यूनतम प्रवेश आयु 8 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष है। निवेशक न्यूनतम 10 वर्ष की पॉलिसी अवधि और अधिकतम 20 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए जा सकते हैं।
अगर हम मैच्योरिटी अवधि की बात करें तो फिर यह 70 वर्ष है। जो व्यक्ति इसमें निवेश करने का इच्छुक है, मिनिमम 75 हजार रु से लेकर अधिकतम 3 लाख रु तक निवेश कर सकते हैं।
पॉलिसी बेनिफिट
अगर हम पॉलिसी बेनिफिट की बात करें तो फिर आपने पॉलिसी को जीतने वक्त के लिए लिया है, अगर पूरे वक्त तक जीवित रहने पर बीमित व्यक्ति मैच्योरिटी लाभ पाने के लिए पात्र हो जाता है।
मैच्योरिटी पर पॉलिसी धारक एकमुश्त राशि को नई पॉलिसी में फिर से निवेश कर सकता है। एलआईसी आधार शिला पॉलिसी में मृत्यु लाभ मिलता है। बीित व्यक्ति के असामयिक गुजर जाने पर मृत्यु लाभ पॉलिसी के नामांकित व्यक्ति को मिलता है।
यह भी पढ़ें: Salary Hike: भारत में अगले साल बढ़ेगी सबसे अधिक सैलरी
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत