नई दिल्ली, अगस्त 25। कोरोनावायरस के बहुत से लोगों के सामने वित्तीय संकट आया है। लोगों के पास पैसा कमाने के मौके भी सीमित हो गए। मगर यदि आप पैसा कमाना चाहें तो पुराने 10 रु के नोटों से ऐसा कर सकते हैं। आपके पास 10 रुपये के पुराने नोटों को ऑनलाइन बेचकर 25,000 रुपये तक कमाने का शानदार मौका है। हालांकि 10 रुपये के ये नोट कुछ खास विशेषताओं वाले हैं। यानी इन पर कुछ स्पेशल चीजें प्रिंट होनी चाहिए, तभी आपको ज्यादा रकम मिलेगी। जानते हैं कि इन नोटों की डिटेल।
10 रु के स्पेशल और पुराने नोट की जानकारी से पहले जान लीजिए कि आप इन्हें बेच कहां सकते हैं। आपको कॉइनबाज़ार वेबसाइट पर लॉग ऑन करना होगा, क्योंकि यहां यूनीक और पुराने नोटों की खरीदारी और बिकवाली होती है। लोग इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को पुराने सिक्के और नोट बेचने और खरीदने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यहीं से आप 10 रु के नोट के बदले मोटा पैसा कमा सकते हैं।
10 रुपये के जिस नोट की हम बात कर रहे हैं उसके एक तरफ अशोक स्तंभ और दूसरी तरफ एक नाव होनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अनोखा नोट साल 1943 में ब्रिटिश शासन के दौरान जारी किया गया था। नोट पर आरबीआई के उस समय के गवर्नर सीडी देशमुख के हस्ताक्षर होने चाहिए। इतना ही नहीं नोट के दोनों सिरों पर पीछे की तरफ 10 रुपये अंग्रेजी भाषा में लिखा होना चाहिए।
सबसे पहले कॉइनबाजार.कॉम पर लॉग ऑन करें। होमपेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और खुद को एक विक्रेता के रूप में रजिस्टर करें। 10 रुपये के नोट की साफ और क्लियर तस्वीर क्लिक करें और इसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें। कॉइनबाज़ार वेबसाइट उन लोगों तक आपका विज्ञापन पहुंचाएगी, जो पुराने नोट और सिक्के खरीदने के लिए वेबसाइट का उपयोग कर रहे हैं।
10 रुपये का पुराना नोट खरीदने के इच्छुक लोग आपका विज्ञापन देखकर आपसे संपर्क करेंगे। अगर आपके पास 10 रु की तरह ही 5 रुपये का पुराना नोट है तो आप घर बैठे मिनटों में 30,000 रुपये कमा सकते हैं। अपने पुराने और यूनीक 5 रुपये के नोट को अधिकतम कीमतों पर बेचने के लिए आप कॉइनबाजार, क्विकर या ऐसी ही किसी अन्य साइट का सहारा ले सकते हैं।
10 रु के नोट की तरह 2 रु का एक 1994 का पुराना सिक्का है। इस सिक्के को क्विकर पर बेच कर आप 5 लाख रु तक कमा सकते हैं। किसी के भी पास ये 2 रु का सिक्का है तो उसके पास लाखों रुपये कमाने का शानदार मौका है। क्विकर पर खरीदार पुराने सिक्के के बदले मोटी रकम देने को तैयार हैं। 2 रु के उस सिक्के की कीमत बहुत अधिक है, जिसके एक तरफ भारतीय झंडा बना हुआ है। ऐसे ही एक और सिक्के की कीमत, जो आजादी से पहले तैयार हुआ था और जिस पर महारानी विक्टोरिया की तस्वीर है, उसकी कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग