नई दिल्ली, सितंबर 04। कॉलिंग वाली सस्ती स्मार्टवॉच चाहिए, तो यह खबर आपके काफी काम की है। दरअसल पीट्रॉन की लेटेस्ट स्मार्टवॉच आपके लिए एक बढ़िया वॉच रहेगी, जिससे आप कॉल भी कर सकेंगे। पीट्रॉन ने कुछ समय पहले ही भारत में अपने लेटेस्ट वियरेबल के तौर पर एक स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। ये है पीट्रॉन फोर्स एक्स10 स्मार्टवॉच। अहम बात यह है कि ये घड़ी केवल 99 रु में मिल रही है। आगे जानिए कहां।
इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और रिसीविंग फंक्शन हैं। इसकी कीमत बेहद कम है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच पर एक लॉन्च ऑफर पेश किया है। ऑफर के तहत पहले 100 ग्राहक इस स्मार्टवॉच को मात्र 99 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि फोर्स एक्स10 में अल्ट्रा-स्लिम और लाइट डिजाइन और ईजी-टू-यूज हेल्थ मैनेजमेंट जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं।
स्मार्टवॉच की डिस्प्ले 1.7 इंच की है, जो कि एक बड़ी टच कलर डिस्प्ले है। इसका डायल डायल 2.5डी कर्व्ड गोलाकार अलॉय मेटल केसिंग में डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच लंबे समय तक चलने वाली है। इस स्मार्टवॉच 8 सक्रिय स्पोर्ट्स मोड हैं। ये स्मार्टवॉच आपको रियल टाइम में ब्लड-ऑक्सीजन और हार्ट रेट ट्रैक करने की सुविधा देगी।
कंपनी के दावे के अनुसार इस स्मार्टवॉच को केवल घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। फिर इसे आप लगातार 5 दिनों तक यूज कर सकेंगे। पीट्रॉन फोर्स एक्स10 वॉच आईपी68 रेटिंग के साथ आती है। इसका मतलब है कि ये वाटरप्रूफ है और पानी इस पर बेअसर है। अन्य फीचर्स की बात करें तो ये वॉच राइज एंड वेक डिस्प्ले, ब्लूटूथ के जरिए कैमरा कंट्रोल, सेडेंटरी रिमाइंडर, म्यूजिक कंट्रोल और मल्टीपल वॉच फेस के साथ आती है।
कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस स्मार्टवॉच पर ऑफर की जानकारी दी थई। पीट्रॉन फोर्स एक्स10 स्मार्टवॉच अमेजन इंडिया पर 99 रु में मिल रही है। ये ऑफर 4 सितंबर 2022 को दोपहर 12 बजे यानी आज दोपहर से शुरू हो चुका है। वैसे तो यह वॉच 1499 रुपये की है। मगर स्पेशल लॉन्च प्राइस के साथ ये कम रेट पर उपलब्ध होगी। इस ऑफर के तहत पहले 100 खरीदारों को ये वॉच मात्र 99 रु में मिलेगी।
इस वॉच पर एक साल की वारंटी दी जाएगी। पीट्रॉन फोर्स एक्स10 को चार कलर विकल्पों में पेश किया गया है। इनमें ग्लैम ब्लैक, प्योर ब्लैक, स्पेस ब्लू और साबर पिंक शामिल हैं। पीट्रॉन फोर्स एक्स10 स्मार्टवॉच एंड्रॉडयड और आईओएस के लिए कंपनी के पीट्रॉन फिट+ ऐप के साथ मिलेगी। कंपनी के अनुसार ऐप में स्मूद एनिमेशन और एक टेलर्ड स्मार्टवॉच यूआई होगा, जो आपको स्वास्थ्य डेटा पर बेहतर तरीके से नजर रखने में मदद करेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग