LIC : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ग्राहकों को कई तरह की बीमा पॉलिसी ऑफर करती है। जिसमें से कई सारी पॉलिसी ग्राहकों को रिटायरमेंट या फिर पॉलिसी होल्डर के गुजर जाने के बाद लाभ पहुंचाती हैं।

Advertisement

एलआईसी की इन्हीं पॉलिसी में से एक एलआईसी न्यू जीवन आनंद पॉलिसी है, तो आइए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में।

Advertisement

यह पॉलिसी एलआईसी की एक नई जीवन बीमा पॉलिसी है। इस पॉलिसी में बचत और प्रोटेक्शन का एक बेहद ही खास कॉम्बिनेशन मिलता है दरअसल, यह पॉलिसी एलआईसी न्यू जीवन आनंद पॉलिसी इसके जीवन आनंद प्लान का नया वर्जन है।

यह पॉलिसी आपको केवल 45 रु रोजाना के जमा पर 25 लाख रु दिला सकती है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

अगर हम एलआईसी की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी के फायदे की बात करें, तो फिर इसमें डेथ बेनेफिट, मैच्योरिटी बेनेफिट, प्रॉफिट में हिस्सेदारी, टैक्स बेनेफिट मिलता है।

यह योजना एक पार्टिसिपेटिंग होल-लाइफ एंडोमेंट प्लान है। प्लान में गारंटीड बेनेफिट तो मिलता ही है। इसके अलावा प्रॉफिट भी मिलता है।

इसमें बीमाधारक को रेगुलर प्रीमियम पेमेंट का विकल्प मिलता है। अगर पॉलिसी होल्डर प्लान के आखिरी तक जीवित रहते है तो फिर उसे मैच्योरिटी पर पैसा भी मिलता है।

Advertisement

पॉलिसी धारक को उसको 100 साल की उम्र तक का कवर मिलता है। यह दर्शाता है कि पॉलिसी के दौरान और उसके बाद भी डेथ बेनेफिट का लाभ मिलता है।

अगर हम इस प्लान की दो बड़े फायदे की बात करें तो फिर इसमें पहला मैच्योरिटी पर बड़ी राशि मिलेगी। अगर पॉलिसी धारक गुजर जाता है तो फिर उसके कंपनी उसकी फैमिली को बीमा राशि देगी।

Advertisement

आप इस योजना में 5 लाख रु के मिनिमम पेमेंट एश्योर्ड से 25 लाख रु तक हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पॉलिसी 35 साल के लिए लेना होगा। आपको हर महीने 1,358 रु या 16 हजार 300 रु सालाना (रोजाना 45.26 रु) का भुगतान करना है। आपको मैच्योरिटी पर एक साथ 25 लाख रु मिल जायेंगे।