Gold Investment: धनतेरस और दिवाली पर गोल्ड की खरीददारी करना काफी शुभ माना जाता है। हमेशा ही सोने को निवेश का एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड में निवेश के काफी लाभ होते है। बाकी गोल्ड पर महंगाई का असर नहीं पड़ता है इसके साथ ही जोखिम भी काफी कम होता है।

Advertisement

गोल्ड की मांग कभी कम नहीं होती है। इस वजह से इसको कभी भी बेचा जा सकता है। आज भी लोग फिजिकल गोल्ड को खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन अन्य तरीकों से भी गोल्ड में निवेश किया जा सकता है।

Advertisement

सॉवरन गोल्ड बॉन्ड

इसमें रिटर्न तो मिलता ही है। इसके साथ सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है। इस योजना के तहत निवेशकों को डिजिटल, फिजिकल और डिमटीरियलाइज्ड का विकल्प दिया जाता है।

गोल्ड स्कीम

गोल्ड स्कीम भी निवेश के लिए एक काफी बेहतर ऑप्शन बन सकता है। हालांकि, यह विभिन्न गहने के प्रकार पर निर्भर करता है। इसमें निवेशकों को एक निर्धारित राशि को एक निर्धारित वक्त लिए गोल्ड में इंवेट्स रना होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सारे ज्वेलर्स है जो गोल्ड स्कीम की सुविधा प्रदान करते हैं।

Advertisement

डिजिटल गोल्ड

आज कल डिजिटल गोल्ड काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में है। इसका अब धीरे धीरे काफी प्रचलन भी बढ़ रहा है। फिनटेक प्लेटफार्म में निवेशक सोने को खरीदते है और बेचते है।

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेड फंड्स

इसमें फिजिकल गोल्ड को पेपर में दर्शाया जाता है। एक तरीके का यह डायरेक्ट िवेश होता हैं। 1 ईटीएफ गोल्ड 1 ग्राम गोल्ड के बराबर होता है।

Advertisement

गोल्ड म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड का इन दिनों ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। आप गोल्ड म्यूचुअल फंड में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। निवेशक इसके तहत सोने में नहीं बल्कि गोल्ड माइनिंग कंपनियों में निवेश करते हैं।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।