नयी दिल्ली। 1 दिसंबर से आपको फास्टैग के जरिये टोल टैक्स देना होगा। देश भर में कहीं सफर करने के लिए आपको फास्टैग लेने की जरूरत पड़ेगी। सरकार 1 दिसंबर से फास्टैग से ही टोल टैक्स लेने की शुरुआत करने जा रही है। इस लिहाज से आपको 4 पहियों के वाहन से सफर करने के लिए फास्टैग की जरूरत पड़ेगी ही। केवल निजी ही नहीं बल्कि कमर्शियल वाहनों के लिए भी टोल टैक्स चुकाने के लिए फास्टैग की जरूरत होगी। आप पेटीएम वॉलेट से भी फास्टैग रिचार्ज कर सकते हैं। हम आपको बतायेंगे इसका तरीका मगर पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फास्टैग एक ई-टोल कलेक्शन सिस्टम है। फास्टैग से ऑटोमैटिक टोल टैक्स भुगतान की सुविधा मिलेगी, जो आपके वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाये जाते हैं। विंडोस्क्रीन पर लगे होने से टोल प्लाजा पर आपका समय बचेगा क्योंकि वहाँ मौजूद सेंसर इसी की पहचान कर लेंगे और आपका टोल टैक्स कट जायेगा। फास्टैग 22 बैंकों द्वारा कई जगहों से इश्यू किये जा रहे हैं।
पेटीएम वॉलेट के कैसे खरीदें
सबसे पहले पेटीएम की वेबसाइट पर जाकर अपने पेटीएम खाते में लॉग इन करें। फिर होम पेज पर 'More' पर जायें और फास्टैग पर क्लिक करें। आपको यहाँ पेटीएम फास्टैग पेज पर भेजा जायेगा, जहाँ आपको अपने वाहन का पंजीकरण नंबर, पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) और पेज पर दिखाई देने वाले फॉर्म में फोटो अपलोड करना होगा। ध्यान रखें कि आपकी आरसी का फोटो 2 एमबी से ज्यादा न हो। इसके बाद Buy for Rs 400 पर क्लिक करें। इसके बाद टैग आपके रजिस्टर्ड एडरेस पर भेज दिया जायेगा। वेरिफिकेशन के लिए आप आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन और आधार कार्ड आदि अपने साथ रखें। वेरिफिकेशन और डिटेल्स के बाद आपको पेटीएम फास्टैग इश्यू कर दिया जायेगा।
कितने में मिलेगा पेटीएम से फास्टैग
पेटीएम की वेबसाइट के अनुसार पेटीएम फास्टैग 400 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें भी टैक्स शामिल हैं। इनमें टैक्स प्राइस मुफ्त है, जबकि वन टाइम सिक्योरिटी डिपॉजिट 250 रुपये और न्यूनतम बैलेंस राशि 150 रुपये रहेगी। इसके बाद आगे आपको अपने पेटीएम वॉलेट में पैसे डालने होंगे, जिसमें से फास्टैग वॉलेट ऑटोमैटिक तरीके से इसमें से एक राशि रिजर्व कर लेगा। आप फास्टैग का इस्तेमाल पेटीएम वॉलेट में पैसे डालने के 20 मिनट के बाद ही टोल भुगतान के लिए कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें - क्या हैं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 5 बड़े फायदे, जानिये यहाँ
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान