Post Office की तरफ से हाल ही में सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम, मंथली इनकम स्कीम और महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट खाता ऑनलाइन खोलने की सुविधा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहकों को सुविधा प्रदान करना है।

Advertisement

इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम, मंथली इनकम स्कीम और महिला सम्मान ेविंग सर्टिफिकेट खाता ऑनलाइन खोलने की सुविधा पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की वेबसाइट के इंटरनेट बैंकिंग सेक्शन के 'जनरल सर्विसेज' टैब में मिलेगी।

Advertisement

जानिए कैसे खोले खाता

आपको इसके लिए 'जनरल सर्विसेज टैब' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 'सर्विस रिक्वेस्ट' पर क्लिक करना है फिर 'न्यू रिक्वेस्ट' सिलेक्ट करना है और ओके पर क्लिक करना है। इसके बाद आगे बढ़ना है।

इसके बाद आपको सीनियर सिटिजन ेविंग स्कीम, मंथली इनकम स्कीम और महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट खाता खोलने के तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको इन ऑप्शन में से एक पर क्लिक करना है। आप इन में से किसी एक पर क्लिक करना है।

Advertisement

आपको यह पर डिपॉजिट राशि दर्ज करना है। आपको इसके बाद पोस्ट ऑफिस का डेबिट अकाउंट सिलेक्ट करना है। इसके बाद आपको नियम व शर्तों पर एग्री पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको सबमिट ऑनलाइन पर करना है। अब आपको ट्रांजैक्शन पासवर्ड दर्ज कर ना होगा फिर आपको सब्मिट पर क्लिक करना है। इसके बाद आप डिपॉजिट रसीद को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते है तो फिर इसके लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा होनी चाहिए।

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में 60 साल से अधिक आयु के व्यक्ति ही ऑनलाइन के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। इसे नीचे के पात्र लोगों को पोस्ट ऑफिस के ब्रांच जाना होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Salary Hike: भारत में अगले साल बढ़ेगी सबसे अधिक सैलरी