UP : यूपी सरकार ने आने वाले वर्ष के जनवरी महीने के पहले सप्ताह में अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए अयोध्या में रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है। वही, अगर हम बात करें, तो सहादतगंज से नया घाट तक 13 किमी की सड़क राम पथ पर काम चल रहा है।
भक्ति पथ और राम जानकी पथ के निर्माण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। ये गलियारे बेहद ही जरूरी है क्योंकि
वे गलियारे क्रमशः राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी मंदिर में आने-जाने की सुविधा प्रदान करेंगे। इन कॉरिडोर की लंबाई की बात करें, तो फिर यह 566 और 700 मीटर होगी।
इतना ही नहीं इन सड़कों के किनारे कई तरह की नागरिक सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा। वही, राम जन्म भूमि के पथ की चौड़ाई की बात करें, तो फिर यह 30 मीटर चौड़ी होगी। वही, भक्ति पथ की चौड़ाई की बात करें, तो फिर 14 मीटर होगी।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने इन सड़कों के निर्माण में आ रही परेशानियों से निपटने के लिए रणनीति बनाई है। अयोध्या को दुनिया का सबसे बेहतर शहर बनाने के लिए योगी सरकार कृतसंकल्प है।
राम मंदिर का निर्माण का कार्य जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भी जाते हैं लोगों को इस के उद्घाटन के अवसर पर मंदिर के दर्शन के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी कर रहे हैं।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की इसी इच्छा के अनुरूप अयोध्या में मंदिर निर्माण और ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। रामजानकी पथ, रामपथ और भक्तिपाठ श्रद्धालुओं को अपने पूजास्थल तक ले जाने का सशक्त जरिया बनेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मंदिर के उद्घाटन को भव्य और शानदार बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। सड़कों के निर्माण के कार्य में आ रही चुनौतियों के समाधान के लिए नियमित रूप से जिला अधिकारी दुकानदार और रहवासियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग