नयी दिल्ली। यस बैंक के फ्यूचर को लेकर असमंजस बरकरार है। आरबीआई, सरकार और एसबीआई की तरफ से कई बड़े बयान आये हैं, मगर अभी तस्वीर साफ होती नहीं दिख रही है। हालांकि यस बैंक को लेकर कुछ सकारात्मक घोषणाएं की गयी हैं। इसी बीच सोमवार को बाजार में भारी गिरावट आयी, मगर इसके बावजूद यस बैंक के शेयर में आज 32 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। जहां एक और रिलायंस सहित दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आयी, वहीं यस बैंक के शेयर भाव में 32 फीसदी से अधिक की मजबूती आयी। आज यस बैंक का शेयर 16.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 17 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 22.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में यस बैंक का शेयर 5.20 रुपये या 32.20 फीसदी की तेजी के साथ 21.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Advertisement

जल्द हट सकती है 5000 रुपये की लिमिट
आरबीआई ने संकट को देखते हुए फिलहाल यस बैंक के खाताधारकों के लिए एक महीने में 50000 रुपये की सीमा तय कर रखी है। मगर जल्द ही यह सीमा हटायी जा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई यह लिमिट एक हफ्ते के अंदर ही हटा सकता है। हालांकि आरबीआई की तरफ से यह लिमिट 3 अप्रैल तक के लिए तय की गयी थी। अब आरबीआई ने यस बैंक के ग्राहको से कहा है कि यस बैंक के ममले में जो भी फैसला लिया जाएगा, वो उनके हित को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा। यस बैंक के मामले में आरबीआई ने एक प्लान पेश किया है।

Advertisement

यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर पर कसा शिकंजा
वही यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर पर शिकंजा कसता जा रहा है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने बीते शनिवार को यस बैंक के मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए दिल्ली और मुंबई में कपूर की 3 बेटियों से जुड़े परिसरों पर भी छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक कपूर की पत्नी और बेटियां उन कंपनियों से जुड़ी हैं जिनमें आपराधिक गतिविधियों का पता चला है। यस बैंक के मामले में सरकार और आरबीआई की तरफ से ग्राहकों को बार बार तसल्ली दी जा रही है कि उनका पैसा नहीं डूबेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें - Yes Bank : बड़ी खबर, अब ऐसे पैसे निकाल सकते हैं खाताधारक