नई दिल्ली: अगर आपका खाता यस बैंक में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। कोरोना संकट के बीच यस बैंक के ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। यस बैंक कोरोना काल में लोगों को हो रही आर्थिक परेशानी को देखते हुए लोन देने की सुविधा शुरू की है। अच्छी बात तो यह है कि इस लोन के लिए ग्राहक को बैंक आने जरूरत नहीं रहेगी, वो नेट बैंकिंग के जरिए इसके लिए अप्लाय कर सकते है। यस बैंक ने सिक्योरिटीज पर डिजिटल लोन नामक नई सुविधा को लॉन्च किया है। इसकी मदद से ग्राहक घर बैठे अपने म्यूचुअल फंड्स यस बैंक को डिजिटली गिरवीं रख उन पर तुरंत व अवरोध रहित लोन ले सकेंगे। किसी अतिरिक्त डॉक्युमेंटेशन की जरूरत नहीं होगी। इस डिजिटल सॉल्युशन को बैंक के लोन इन सेकेंड्स प्लेटफॉर्म के तहत लॉन्च किया गया है। ग्राहक अपनी सिक्योरिटीज के बदले में इंस्टैंट क्रेडिट लिमिट सेट कर सकेंगे।
म्यूचुअल फंड्स पर मिलेगा 1 करोड़ रुपये तक का लोन
यस बैंक की इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक डेट व इक्विटी दोनों तरह के म्यूचुअल फंड्स पर लोन ले सकता है। जानकारी दें कि डेट म्यूचुअल फंड्स पर 1 करोड़ रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। वहीं ग्राहक लिक्विडेशन के बिना म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो को बरकरार रख सकता है। लोन के तहत ब्याज उपयोग के दिनों के लिए केवल उतने ही अमाउंट पर लगेगा, जितने का उपयोग किया गया है।
ग्राहक ऐसे करें अप्लाई
- बता दें कि सिक्योरिटीज पर डिजिटल लोन सुविधा के तहत ग्राहक की लोन एप्लीकेशन पर डिजिटली काम होगा और प्रक्रिया पूरी होने में 3-5 दिन लग सकते हैं। ग्राहक https://www.yesbank.in/yes-bank-loans/loan-in-seconds वेबसाइट के जरिए सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
- वहीं रजिस्ट्रार के रूप में KFin Technologies रहेगी।
- पूरी तरह डिजिटल व अवरोध रहित अनुभव है।
- इसके साथ ही कुछ ही मिनटों में इंस्टैंट क्रेडिट लिमिट सेट होने की सुविधा
- वहीं कोई अतिरिक्त डॉक्युमेंटेशन नहीं लगता है।
- बात करें सेफ्टी की तो इसके लिए बैंक और KFin Technologies की ओर से 2-2 वैलिडेशंस है।
यस बैंक ने लॉन्च किया डिजिटल वॉलेट ऐप
हाल ही में यस बैंक ने यूडीएमए टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर स्मार्टफोन और फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजिटल वॉलेट ऐप युवा पे लॉन्च किया है। इसके जरिए ग्राहक मोबाइल से बिना इंटरनेट के भी पैसों का लेनदेन काफी आसानी से कर सकेंगे। इस ऐप के जरिए ग्राहक यूटिलिटी बिल जैसे नगर निगम बिल, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, बिजली बिल, एलपीजी, डीटीएच रिचार्ज, मोबाइल बिल, लाइसेंस फीस, इंश्योरेंस रिन्युअल, फास्टैग रिचार्ज, ईएमआई पेमेंट्स का भुगतान कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान