नई दिल्ली: अगर आप वरिष्ठ नागरिक है तो ये खबर आपके लिए जरुरी खबर है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश विकल्पों में सीनियर सीटिजंस स्पेशल एफडी स्कीम काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। निवेश की बात करें तो ज्यादातर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी की सलाह देते हैं। निवेश करने के लिहाज से एफडी बेहतर विकल्प माना जाता है, जिसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। इसमें सेविंग अकाउंट के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलता है।
सीनियर सीटिजंस के लिए अधिकतर बैंक स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं। इन स्कीम्स के तहत वरिष्ठ नागरिकों को फिक्सड डिपॉजिट पर ज्यादा दर पर ब्याज मिलता है। वहीं यस बैंक और डीसीबी बैंक जैसे कुछ बैंक हैं जो वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल में मैच्योर होने वाले एफडी पर अच्छा रिटर्न देते हैं। इन दोनों बैंक का 3 साल के एफडी की ब्याज दर आकर्षक है। बता दें कि बड़े बैंकों के मुकाबले ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा ब्याज छोटे बैंक देते हैं।
बता दें कि 3 साल में मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपोजिट पर यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.50 फीसदी ब्याज ऑफर कर रही है। यानी अगर आप यस बैंक में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो 3 साल में यह रकम 1,24,792 रुपये हो जाएगी। इसी तरह डीसीबी बैंक 3 साल के एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रही है। यानी 3 साल में वरिष्ठ नागरिकों का 1 लाख रुपये 1,24,055 रुपये हो जाएगा।
- वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल में मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपोजिट पर आरबीएल बैंक 7.10 फीसदी ब्याज दे रही है।
- जबकि इंडसइंड बैंक 7 फीसदी ब्याज दे रही है।
- बंधन बैंक 6.25 फीसदी ब्याज दे रही है।
- बता करें अगर सरकारी बैंकों की तो यहा पर वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल के एफडी पर केनरा बैंक 6 फीसदी, यूनियन बैंक 6 फीसदी, बैंक ऑफ इंडिया 5.80 फीसदी, जबकि एसबीआई 5.80 फीसदी और पंजाब एंज सिंध बैंक 5.75 फीसदी ब्याज देती है।
किसी भी बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट को सफलतापूर्वक खोलने के लिए दस्तावेज़ों की निम्नलिखित लिस्ट को जानना चाहिए।
- फोटो पहचान प्रमाण (पासपोर्ट और वोटर आईडी कार्ड, आदि)
- आयु प्रमाण
- निवास प्रमाण ( आधार कार्ड , पासपोर्ट, नया बिजली / पानी का बिल, आदि)
- पैन कार्ड (या पैन कार्ड उपलब्ध नहीं होने पर फॉर्म 60)
- फॉर्म 15एच , यदि किसी के पास 5 लाख रु.प्रतिवर्ष से कम आय है।
अगर आप पेंशनर हैं तो बता दें कि रिटायरमेंट की उम्र के बाद कर्मचारियों के पास आय का कोई नियमित साधन नहीं बचता है, इसलिए रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए पेंशन बहुत जरूरी होता है। लेकिन अगर इसे पाने में कोई परेशानी आ रही है या फिर शिकायत करने के बाद भी बैंक या सरकारी विभाग आपकी समस्या का समाधान नहीं कर कर रहा तो इसकी शिकायत आप घर बैठे करा सकते है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग