Year Ender 2023: दिसंबर का महीना चल रहा है। जल्द ही 2024 की शुरू होने वाला है। नए साल है तो फिर सभी लोगों को नए गोल्स बनाने चाहिए लेकिन इसके बीच एक चीज का ध्यान देना चाहिए। जो काफी जरूरी होता है वो है फाइनेंशियल मिस्टेक्स यानी वह गलतियां जो अक्सर हम निवेश करते समय करते हैं। नया वर्ष शुरू होने वाला है इसी वजह से जरूरी है कि आप कुछ फाइनेंशियल रेजोल्यूशन जरूर लें। बता दें, नए साल में नए निवेश करने से पहले इन खामियों को जरूर दूर करें।

Advertisement

अधिक क्रेडिट कार्ड रखना

कई सारे लोग होते है जो कई सारे क्रेडिट कार्ड लेकर रखते हैं और कई बार मल्टीपल क्रेडिट कार्ड को मैनेज करना काफी कठिन होता है। इस वजह से आपको नए साल में अपनी इस गलती को सुधारना चाहिए और जितनी जरूरत हो उतने ही क्रेडिट कार्ड को रखना चाहिए।

Advertisement

बिना उद्देश्य निवेश

कई बार देखा गया है कि अधिकतर लोग केवल इस वजह से निवेश करते है ताकि उन्हें केवल टैक्स की बचाए करता है या फिर अधिक रिटर्न कमाना है लेकिन ये गलती न करें। आपको निवेश से पहले आपको पता होना चाहिए कि आप किस लिए निवेश कर रहे हैं। इसी लिए अपनी निवेश स्टार्ट करने से पहले अपना गोल तय करें।

Advertisement

क्रेडिट कार्ड और ईएमआई पेमेंट डिफॉल्ट

आप अगर क्रेडिट कार्ड या लोन की ईएमआई को मिस करते है तो ये आपके क्रेडिट स्कोर पर असर डालता है। इससे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री खराब होती है।

इससे अगर आपको फ्यूचर में अगर लोन लेना हो या फिर क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना हो इसमें। आपको परेशानी आ सकती है। इस कारण आप नए वर्ष में खुद से वजह करें कि आप अपनी पेमेंट को वक्त पर करेंगे।

Advertisement

अपना क्रेडिट रिपोर्ट अधिक वक्त तक न चेक करना

अधिकतर लोग ऐसे होते है जो अधिक वक्त तक अपना क्रेडिट स्कोर की जांच नहीं करते हैं नए वर्ष पर आपको इस आदत को बदलना चाहिए और आपको हमेशा अपना क्रेडिट स्कोर चेक करना चाहिए। इससे पता चलता है कि आपका क्रेडिट स्कोर कितना बेहतर हुआ है या फिर किस वजह से कम हुआ है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: WhatsApp से मिलेगा अब नया गैस कनेक्शन, जानिए कैसे