Year Ender 2023 Invest in Mutual Fund: स्मॉल कैप म्युचुअल फंड को जबरदस्त रिटर्न देने वाला माना जाता है। इसमें आपको कंपनी की ग्रोथ के साथ हिस्सेदारी निभाने का अवसर मिलता है। हालांकि इसमें लार्ज कैप म्युचुअल फंड के मुकाबले हाई लेवल का रिस्क शामिल होता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि स्मॉल कैप फंड्स ने भी काफी समय से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Advertisement

यह किसी भी दूसरी इक्विटी कैटेगरी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बेहतरीन म्युचुअल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और विशेषज्ञों की सलाह के बाद आप इनमें 2024 में इन्वेस्ट भी कर सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि म्युचुअल फंड एक छोटी कंपनियों के समूह को आवंटित किया जाता है। लेकिन इसमें अगर कोई भी सबसेट कंपनी परफॉर्म नहीं कर पाती है तो कंसंट्रेशन रिस्क और लॉस का खतरा भी रहता है। स्मॉल कैप स्टॉक लार्ज कैप फंड के मुकाबले बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं। बाजार की कंडीशन बेहतर होने पर इनकी कीमत ऊपर भी तेजी से जाती है, और मार्केट गिरने के साथ इनकी कीमत में तेज गिरावट भी आती है।

Advertisement

अगर आपको स्मॉल कैप वाले किसी बेहतर म्युचुअल फंड के पिछले 10 साल पुरानी परफॉर्मेंस और उसमें कंसिस्टेंसी को देखना चाहिए। सबसे पहले इन्फेंट्स के नेचर का पता लगाना और आपके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में इनके कंट्रीब्यूशन को समझना बहुत जरूरी है। इससे रिस्क कम हो जाता है और आपके फायदा होने के चांसेस काफी बढ़ जाते हैं।

आप अगर इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ बेहतरीन स्मॉल कैप म्युचुअल फंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। पिछले 10 सालों में इन्होंने जबरदस्त रिटर्न दिया है और अपने निवेशकों को मालामाल भी किया है। आप किसी भी विशेषज्ञ की सलाह लेकर इनमें बड़ी आसानी से आने वाले साल में इन्वेस्ट कर सकते हैं और अच्छा खासा प्रॉफिट भी कमा सकते हैं।

Advertisement

स्मॉल कैप फंड काफी लंबे समय से लार्ज और मिड कैप म्युचुअल फंड के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं। हालांकि स्मॉल कैप म्युचुअल फंड्स की बेहतर परफॉर्मेंस का क्रेडिट स्मॉल कैप कंपनियों के बेहतरीन डेवलपमेंट कैपेसिटी को दिया जाता है।

आमतौर पर किसी भी स्मॉल कैप म्युचुअल फंड के आकलन लिए 10 साल में उसके द्वारा दिए गए रिटर्न का मूल्यांकन किया जाता है, जिससे प्रदर्शन की जानकारी हो जाती है। हालांकि स्पेशलिस्ट कंपनी के टर्नओवर रेश्यो और एक्सपेंस रेश्यो को भी देखते हैं।

Advertisement

आइए इन 5 म्युचुअल फंड्स के बारे में जानते हैं

निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड

पिछले 10 सालों के अंदर इस स्मॉल कैप म्युचुअल फंड ने करीब 29.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और नंबर वन पर बरकरार है। इसमें इन्वेस्ट करने से आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है। हालांकि इन्वेस्टमेंट से पहले आपको विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए।

एसबीआई म्युचुअल फंड

इस स्मॉल कैप फंड ने भी पिछले 10 सालों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस स्मॉल कैप फंड ने पिछले 10 साल के अंदर 28.34 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। विशेषज्ञों की सलाह के बाद मार्केट ट्रेंड को देखते हुए आप इसमें 2024 में निवेश कर सकते हैं।

डीएसपी स्मॉल कैप फंड

यह स्मॉल कैप फंड अपने इन्वेस्टर्स को 25.95 प्रतिशत तक का जबरदस्त रिटर्न देकर खूब कमाई करवा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 पिछले 1 दशक में यह म्युचुअल कैप फंड बेहतर रिटर्न देने के मामले में तीसरे नंबर पर बरकरार है।

Advertisement

एक्सिस म्युचुअल फंड

यह 25.15 प्रतिशत का रिटर्न देने वाला स्मॉल कैप म्युचुअल फंड है। पिछले 10 साल के अंदर इसने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और अपने निवेशकों को भी बेहतर रिटर्न दिया है।

कोटक महिंद्रा म्युचुअल फंड

पिछले एक दशक के अंदर ये स्मॉल कैप म्युचुअल फंड ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है और लोगों का भरोसा भी हासिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने 24.4 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड्स शेयर बाजार जोखिम के अधीन हैं। इन में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।