Xiaomi offer on Independence Day: शाओमी अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर लाया है. शाओमी ने स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए बिगस्ट सेल की शुरुआत की है. शाओमी की यह सेल अमेजॉन, फ्लिपकार्ड और शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चल रही है. शाओमी ने इस सेल की शुरुआत 6 अगस्त को की थी.

Advertisement

चीन स्मार्टफोन कंपनी शाओमी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए खास सेल लाई है. शाओमी के इस बिगस्ट सेल आपको कंपनी के बेहतरीन स्मार्टफोन और टीवी काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगे. इस सेल का लाभ आप ई कॉमर्स कंपनी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर उठा सकते हैं.

Advertisement

स्मार्टफोन और टीवी में मिल रहा है भारी डिस्काउंट

शोआमी के बिगस्ट सेल में आपको Redmi Note 13 Pro+ 5G पर भारी डिस्काउंट मिल जाएगा. सेल के दौरान इस फोन का 8GB + 128GB वाला मॉडल सिर्फ 27,999 रुपये में मिल रहा है. वहीं इसका दूसरी वेरिएंट 12GB + 256GB वाला मॉडल आपको सिर्फ 29,999 रुपये में मिल जाएगा.

वहीं अगर आपको 512GB वेरिएंट वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो यह फोन इस सेल में 31,999 रुपये में मिल रहा है.

Advertisement

वहीं अगर आप 15,000 रुपये की कीमत में फोन खरीदना चाहते हैं, तो शोआमी की यल सेल आपके लिए सही रहेगी. क्योंकि इस सेल में आपको 15,000 रुपये की कीमत में कई फोन मिल जाएंगे. जैसे आपको Redmi 13 5G स्मार्टफोन पर इस सेल में भारी छूट मिल सकती है. इस फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा. इसके अलाव आपको Redmi 13 5G का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये की कीमत पर मिलेगा.

Advertisement

इस सेल में आपको अमेजॉन पर Redmi 12 5G, Note 13 Pro+, Redmi Note 13 Pro और Xiaomi 14 जैसे स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल सकती है.

शोआमी के स्मार्टफोन के अलावा कंपनी के स्मार्ट टीवी X सीरीज पर भारी डिस्काउंट मिल सकता है. इस सेल में आपको Xiaomi Smart TV X पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. शाओमी के बिगसेट में Xiaomi 55X GTV आपको 34,999 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा. इस स्मार्ट टीवी में 55 इंच का डिस्प्ले है. इसके अलावा Xiaomi 43X Pro TV भी कम कीमत पर मिल रहा है. सेल के दौरान शाओमी के इस स्मार्ट टीवी की कीमत सिर्फ 28,999 रुपये है. यह टीवी 43 इंच की स्क्रीन के साथ आता है.

Advertisement

इसके अलावा आपको इस टीवी में डॉल्बी विजन और HDR10 के साथ 4K रेजोल्यूशन को सपोर्ट मिल जाता है.