नयी दिल्ली। इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप डिटल ने ईजी प्लस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत सिर्फ 39,999 रु है। इतनी कम कीमत पर ये दुनिया का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। बता दें कि कंपनी ने इस मॉडल के लिए बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। यदि आप चाहें तो 2000 रु में इसके लिए बुकिंग कर सकते हैं। 2000 रु के टोकिंग प्राइस के साथ आप इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए ऑनलाइन ही बुकिंग कर सकते हैं।
कम स्पीड और हल्के इलेक्ट्रिक मॉडल वाला ये स्कूटर 20 एएच लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। ये स्कूटर लगभग 4-5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। आप इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 60 किमी तक सफर कर सकते हैं। कंपनी ने इस स्कूटर को चार रंगों में पेश किया है, जिनमें रेड, येलो, टील ब्लू और रॉयल ब्लू शामिल हैं।
यदि आप इस स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो आपको एक फायदा मिलेगा। दरअसल कंपनी स्कूटर पर 2 साल की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। इसकी वारंटी की लिमिट 40,000 किमी तक रहगी। स्कूटर के साथ ग्राहकों को प्रीपेड रोडसाइड असिस्टेंस पैकेज और फ्री हेलमेट भी दिया जाएगा। स्कूटर से जुड़ी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए डिटल की आधिकारिक साइट (https://detel-india.com/easy-plus) पर विजिट करें।
कंपनी ने इस स्कूटर के लिए दावा किया है कि डिटल ईज़ी प्लस एक किफायती कीमत पर भारतीय सड़कों के लिए सबसे उपयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी। कंपनी मुख्य रूप से टियर-2 और टियर-3 बाजारों में इस स्कूटर की उपस्थिति मजबूत करने की योजना बना रही है।
इस स्कूटर से सिंगल चार्ज पर 60 किमी तक सफर किया जा सकता है। जहां तक लोड कैपैसिटी की बात है तो डिटल ईजी प्लस की लोड कैपेसिटी 170 किलो की है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे की है। ईजी प्लस में सिंगल बैटरी है, जिसकी 1 साल की वारंटी होगी।
डिटल के फाउंडर डॉ योगेश भाटिया के अनुसार हम भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल रेवोल्यूशन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। स्विच दिल्ली अभियान पर दिल्ली सरकार की पहल का समर्थन करके हमने ईवी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वायु प्रदूषण से निपटने में मदद करने के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करके एक कदम आगे बढ़ाया है। डिटल फाउंडेशन ने कहा है कि वे डिटेल के हर वाहन की बिक्री पर एक पेड़ भी लगाएगी। अपनी डिटल डीकार्ब्नाइज इंडिया पहल के तहत फर्म ग्राहकों को सराहना के तौर पर एक टोकन भी देगी जिसमें एक पर्सन्लाइज्ड सर्टिफइकेट शामिल होगा। इसमें यह बताया जाएगा कि कैसे उनके ईवी खरीदने के फैसले ने पर्यावरण की मदद की है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान