Most Expensive Rose : दुनिया भर में वैलेंटीन वीक शुरू हो गया है। इस पूरे हफ्ते में एक दिन रोज डे यानी गुलाब के फूल के नाम से मनाया जाता है। पर देखा जाए तो पूरे हफ्ते ही गुलाब की अहमियत बहुत अधिक रहती है। इसकी सेल और डिमांड बहुत हाई रहती है। जहां तक गुलाब देकर प्यार का इजहार करने की बात है तो माना जाता है कि यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। प्यार के इजहार में गुलाब के फूल की अहमियत अनोखी मानी जाती है क्योंकि यह दो लोगों के बीच प्यार को बयां करता है। वैसे तो गुलाब के फूल की कीमत 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे गुलाब के फूल की कितनी है। आगे जानिए कि इस महंगे गुलाब के फूल का क्या नाम है और इसकी कीमत कितनी है।
आपने देखा होगा कि गुलाब के फूल अलग-अलग रंगों के होते हैं। हर तरह के गुलाब हमेशा लोगों का ध्यान अपनी आकर्षित करते हैं। इन्हीं में से एक है द जूलियट रोज। इसकी कीमत करोड़ों नहीं अरबों रुपये में है। इस गुलाब की कीमत 1 अरब रु से भी ज्यादा है। इतने रु तो गुलाब के फूल के लिए लोगों के ख्याल में भी नहीं आएंगे।
कितनी है कीमत
एक रिपोर्ट के अनुसार ये बात है 2006 की, जब काफी मेहनत के बाद गुलाब के ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने जूलियट रोज की खेती की। उसी साल उन्होंने दुनिया के सामने इस गुलाब के फूल की झलक पेश की। खास तरीके से उगाए गए 'द जूलियट रोज' के गुलाब की कीमत 112 करोड़ रुपए है। जी हां आपने सही पढ़ा 112 करोड़ रु।
इस एक गुलाब की कीमत इसलिए इतनी अधिक है क्योंकि डेविड ऑस्टिन ने एक नहीं बल्कि कई तरह के गुलाबों को मिलाकर इस खास गुलाब को तैयार किया। इस वजह से उन्होंने इस खास किस्म के गुलाब का नाम जूलियट रोज रखा। यही कारण है कि इस गुलाब की कीमत 112 करोड़ रु है।
इस फूल की खेती में 15 साल लगते हैं। साथ ही इस दौरान लगभग 5 मिलियन डॉलर खर्च होते हैं। ये रकम भारतीय करेंसी में लगभग 37 करोड़ रुपये होती है। इसे एप्रीकॉट ह्यूड हाइब्रिड कहा जाता है। जूलियट रोज को डेविड ऑस्टिन ने 17 साल पहले 10 मिलियन पाउंड में बेचा था। यानी आज के हिसाब से करीब 99.57 करोड़ रुपये में। कहा जाता है कि जूलियट रोज की खुशबू चाय की कोमल सुगंध और इत्र की खुशबू जैसी होती है। लोग इस खुशबू को बेहद पसंद करते हैं। इस गुलाब की इतनी अधिक कीमत होने का बड़ा कारण इसकी खुशबू ही है, जो कि काफी अनोखी मानी जाती है।
जूलियट रोज हर कोई नहीं खरीद सकता। जाहिर सी बात है इतनी कीमत पर कोई शख्स जूलियट रोज को खरीदना दुनिया में कुछ ही लोगों के बसकी बात होगी। इसीलिए दूसरे गुलाबों की तुलना में इसे बहुत खास माना जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग