World's Most Expensive Cities: आप अक्सर सोचते होंगे कि भारत में दूध से लेकर घरों का किराया कितना अधिक है लेकिन हाल ही में रिलीज हुई मर्सर्ज की 2024 की कॉस्ट ऑफ लिविंग रिपोर्ट जारी हुई है और इसके अनुसार ऐसे कुछ शहर हैं जहां पर हर कोई खर्चा नहीं चला सकता है। जी हां, दुनिया के सबसे महंगे शहरों की इस लिस्ट में सबसे ऊपर हांगकांग है।
हांगकांग है लिस्ट में सबसे ऊपर
हांगकांग शहर में बाहर से काम करने आए लोगों को गुजारा करना बहुत मुश्किल होता है। मर्सर्ज की 2024 की कॉस्ट ऑफ लिविंग रिपोर्ट में ये सबसे महंगा शहर है। इस शहर के बाद नाम आता है सिंगापुर। इस लिस्ट के टॉप 30 में भारत के किसी भी शहर का नाम नहीं है।
हांगकांग में अच्छी जगह 1 बेडरूम का अपार्टमेंट(1BHK) लेने के लिए 20,000 से लेकर 35,000 HKD (हांगकांग डॉलर) चुकाने पड़ेंगे यानी भारतीय करेंसी में लगभग सवा 2 लाख रुपये से लेकर पौने 4 लाख रुपये तक आपको देने होंगे। सिर्फ यही नहीं, हांगकांग में जाकर बस आप अगर हेयरकट भी लेंगे तो आपको ₹1,700 से लेकर ₹5,200 तक का खर्च वहन करना पड़ सकता है। इंटरनेट के लिए महीने लगभग 5,500 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं।
ये है पूरी लिस्ट
तीसरे नंबर पर ज्यूरिख चौथे नंबर पर जिनेवा, पांचवे नंबर पर बेसल, और छठे नंबर पर बर्न शहर के नाम शामिल हैं। ये सभी शहर स्विट्जरलैंड के हैं। टॉप 20 में अमेरिका के सात शहर शामिल हैं। इनमें लॉस एंजिल्स (10वां स्थान), होनोलुलु (12वां) और सैन फ्रांसिस्को (13वां) शामिल हैं।
सिडनी प्रशांत क्षेत्र का सबसे महंगा शहर था, जिसकी रैंकिंग 58वीं थी। टोरंटो 92वें स्थान पर कनाडा का सबसे महंगा शहर था, और मुंबई 136वें स्थान पर भारत का सबसे महंगा डेस्टिनेशन था।
मुद्रा में उतार-चढ़ाव के कारण नाइजीरिया के लागोस (225वें) और अबुजा (226वें) तालिका में सबसे नीचे खिसक गए।
इस नंबर पर है भारत का ये शहर
मर्सर की 2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई वैश्विक स्तर पर 136वें स्थान पर है। खर्च और रहने के लिहाज से यह शहर दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक है। वहीं, हमारे देश की राजधानी दिल्ली, इससे सटे यूपी के नोएडा और हरियाणा के गुरुग्राम भले ही तेजी से विकसित हुए हों पर ये देश या एशिया के सबसे महंगे शहर नहीं है।
ये है सबसे महंगे शहरों की लिस्ट
- हांगकांग
- सिंगापुर
- ज्यूरिख
- जिनेवा
- बेसल
- बर्न
- न्यूयॉर्क
- लंदन
- नासाउ
- लॉस एंजिल्स
- कोपेनहेगन
- होनोलूलू
- सैन फ्रांसिस्को
- बांगुई
- दुबई
- तेल अवीव
- मियामी
- जिबूती
- बोस्टन
- शिकागो
- नदजामेना
- वाशिंगटन डीसी
- शंघाई
- वियना
- बीजिंग
- कोनाक्री
- अटलांटा
- सिएटल
- पेरिस
- एम्स्टर्डम
इस सर्वे के मुताबिक, शहर के बाहर के लोगों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई बना है। यह खर्चे और रहने की लागत, दोनों ही मामले में भारत का सबसे महंगा शहर है।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति