नयी दिल्ली। कोरोनोवायरस संकट के दौरान लोगों को अपने घरों से काम करने में मदद के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल दिल्ली और मुंबई में एक महीने के लिए लैंडलाइन और मोबाइल के सभी ब्रॉडबैंड प्लानों में दोगुना डेटा दे रही है। एमटीएनएल के अध्यक्ष और एमडी के मुताबिक कंपनी लैंडलाइन और मोबाइल के सभी ब्रॉडबैंड प्लान में दोगुना डेटा देगी और वो भी एक दम मुफ्त। कंपनी का ये ऑफर चालू है ताकि लोगों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। एमटीएनएल का यह ऑफर कंपनी के दिल्ली और मुंबई के ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि एमटीएनएल यहीं अपनी सेवाएं देती हैं। कोरोनोवायरस के खतरे के बीच ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दे दी। एमटीएनएल ने कंपनियों को इसी फैसले का समर्थन करने के लिए लैंडलाइन और नए ग्राहकों के लिए मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवा की घोषणा की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉपर केबल आधारित कनेक्शन के लिए नए ग्राहकों को इंस्टॉलेशन तक का शुल्क भी नहीं देना होगा। लेकिन सर्विस के लिए आपको मॉडम खरीदना होगा। कोरोना के खतरे के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने घर से काम का समर्थन करने वाले प्लान सबसे पहले पेश किये। पीएम मोदी ने मंगलवार को तीन हफ्तों के पूरे भारत के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी और संचार मंत्रालय ने पहले ही घर से काम की सुविधा के लिए सर्कुलर और संशोधित नियम जारी किए हैं।
बीएसएनएल ने भी पहले ही अपने लैंडलाइन ग्राहकों को एक महीने के लिए मुफ्त ब्रॉडबैंड सर्विस देने की घोषणा की। मुफ्त सेवा बीएसएनएल के उन ग्राहकों के लिए बढ़ाई जाएगी जिनके पास कोई ब्रॉडबैंड सब्सक्रिप्शन नहीं होगा। इस ऑफर का लाभ उठाने का प्रोसेस पूरी तरह से कागज रहित है और ग्राहकों को सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र जाने की भी जरूरत नहीं। इससे आपको घर बैठे मुफ्त में एक महीने अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा और घर से आराम से काम कर सकेंगे।
घर से काम करने के लिए जियो ने एक कदम आगे बढ़ाया है। जियो के पहले से 4 4जी वाउचर हैं। जियो के 4जी वाउचर्स का रेट 11, 21, 51 और 101 रुपये है। कंपनी इनमें प्लानों में क्रमश: 400 एमबी, 1 जीबी, 3 जीबी और 6 जीबी डेटा दे रही थी। मगर जियो ने इन प्लानों में डेटा दोगुना करके 800 एमबी, 2 जीबी, 6 जीबी और 12 जीबी कर दिया है। इसके अलावा इन पैक में देश भर के किसी भी गैर-जियो नेटवर्क के लिए क्रमशः 75, 200, 500 और 1000 मिनट कॉलिंग के लिए भी मिलते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान