नई दिल्ली, जुलाई 23। भारत सहित दुनिया भर में अकसर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो आपको हंसा सकती हैं या हैरान भी कर सकती हैं। एक ऐसी ही घटना सामने आई है कर्नाटक से। हुआ दरअसल यह है कि वहां एक तोता खो गया था। तोते के मालिक ने उसे ढूंढने वाले को इनाम देने का ऐलान कर दिया। एक शख्स न उस तोते को ढूंढ भी लिया। आगे जानिए फिर क्या हुआ।
ये कहानी है एक लापता पालतू तोते की। उसके मालिकों ने उसे खोजने वाले को 50,000 रु का इनाम देने की घोषणा की थी। मगर जिस व्यक्ति ने इसे ढूंढा उस व्यक्ति को 85,000 रु नकद मिले। ये रकम पहले घोषित पुरस्कार राशि से 35,000 रु अधिक रही।
ये एक अफ्रीकी तोता है, जिसका नाम रुस्तम है और ये 16 जुलाई को लापता हो गया था। इसने कर्नाटक के तुमकुरु में अपने घर से तीन किलोमीटर दूर उड़ान भरी थी। एक आदमी ने अगले दिन तोता ढूंढा और उसे उसके घर ले गया। तोता श्रीनिवास नाम के व्यक्ति ने खोजा। उसने कहा कि जब तोता मिला तो वह बहुत कमजोर था।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार जब श्रीनिवास को पता चला कि तोते के मालिक उसकी तलाश कर रहे हैं, तो वह उसे उनके पास ले गया। तोते के साथ फिर से मिलने पर तोते के मालिक अर्जुन ने पुरस्कार राशि बढ़ाई और 85,000 रु श्रीनिवास को दिए।
अर्जुन के मुताबिक श्रीनिवास ने तोते को बहुत खराब स्थिति में पाया था। वह भूख से मर रहा था और डर गया था। उसने उसे बचाया और अच्छी तरह से खिलाया। परिवार ने रुस्तम का पता लगाने के लिए गुमशुदगी के पोस्टर बनाए थे, जिन्हें शहर भर में लगाया गया था। तोता पिछले ढाई साल से अर्जुन और उनके परिवार के साथ है।
अफ्रीकी ग्रे तोतों में आवाज की नकल करने की अदभुत क्षमता होती है। वे लंबाई में 13 इंच तक बढ़ते हैं, और अफ्रीका के सबसे बड़े तोते होते हैं। उनके पंख भूरे रंग के विभिन्न वेरिएंट के हो सकते हैं। आमतौर पर पंखों और पीठ पर थोड़ा गहरा भूरा रंग होता है। अधिकांश तोतों की तरह, अफ्रीकी ग्रे की एक झुकी हुई चोंच होती है जो अविश्वसनीय रूप से मजबूत होती है। अफ्रीकी ग्रे की एक घोंसले में रखे अंडों की संख्या दो से चार अंडे होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान