नयी दिल्ली। लगभग 800 साल पुराने एक सोने के सिक्के, जिस पर एक इंग्लिश राजा का पहला 'सच्चा' चित्र है, को नीलामी में आधे मिलियन पाउंड से अधिक में बेचा गया है। इस सिक्के पर हेनरी III की तस्वीर है, जो 1216 से 1272 तक इंग्लैंड के राजा रहे। ये सोने की पेनी करीब 1257 के आसपास की है, जिसे बीते गुरुवार को में डलास (टेक्सास, यूएस) में हुई हेरिटेज नीलामी में बेच दिया गया। इस सिक्के के लिए 17 बोलियां प्राप्त हुईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सिक्का 5.26 लाख पाउंड (720,000 डॉलर) में बिका। भारतीय रुपये में इस सिक्के की कीमत करीब 5.25 करोड़ रु होती है।
इस नीलामी में करीब 5400 पुराने और ब्रिटिश सिक्के बिक्री के लिए रखे गए थे। मगर ये सिक्का सबसे महंगा बिका। इन 5400 सिक्कों में कुछ 5वीं सदी ईसा पूर्व के भी थे। दूसरा सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाला सिक्का भी ब्रिटिश रहा। ये भी एक सोने का सिक्का है, जिस पर एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर है। इसका वजन दो किलोग्राम है। ये सिक्का 360,000 डॉलर या 263,000 पाउंड में बिका। भारतीय मुद्रा में इस सिक्के की कीमत 2.62 करोड़ रु बैठती है।
एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर वाले सिक्के पर एक पुराने शासक की तस्वीर है। इसीलिए सिक्के जमा करने वालों की इस पर नजर पड़ी। माना जाता है कि ऐसे सिर्फ 7 सिक्के ही अस्तित्व में हैं, जिनमें से चार म्यूजियम में हैं। ऐसा ही एक पुराना सिक्का 1996 में नीलामी में बिका था, जो 25 सालों तक एक प्राइवेट कलेक्शन में रहा था। इस सिक्के पर हेनरी III की तस्वीर है, जिसमें वे दाएं हाथ में राजदंड पकड़े हुए हैं। उनके बाईं ओर एक ग्लोब है, जिस पर हेनरी के बदले 'हेनरिक' और तीसरे राजा के लिए 'रेक्स III लिखा हुआ है।
हेनरी ने अपने पिता किंग जॉन की मृत्यु के बाद नौ वर्ष की आयु में सिंहासन संभाला और 1216 से 1272 में अपनी मृत्यु तक शासन किया। अपने पिता की तरह, जिन्हें 1215 में मैग्ना कार्टा (एक संधि) पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था, हेनरी को भी अंग्रेजी बरोन (ब्रिटिश कुलीनता के निचले क्रम का सदस्य) द्वारा किए गए विद्रोह का सामना करना पड़ा। उन्होंने 1245 में वेस्टमिंस्टर एब्बे का निर्माण भी शुरू किया था।
इस सिक्के को एक इंग्लिश पुरातत्वविद् और अंकशास्त्री ने किसी सिक्के पर एक इंग्लिश राजा के पहले 'असली' चित्र के रूप में क्लासिफाई किया है। दिस इज मनी की रिपोर्ट के अनुसार नीलामी के समय कहा गया यह सिक्का उस अवधि से था जब सोना 500 साल बाद फिर से यूरोपीय कॉमर्स में वापस आने की शुरुआत कर रहा था।
इसी तरह पिछले साल नीलामी में एक कबूतर 14 करोड़ रु का बिका। उस कबूतर का नाम उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग उन के नाम पर है। न्यू किम नाम के इस मादा कबूतर को पिछले साल हुई एक नीलामी में 14 करोड़ रु में खरीदा गया। 14 करोड़ रु की कीमत पर न्यू किम इस समय दुनिया का सबसे महंगा कबूतर बन गया है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति