Bank of Baroda: 8 मार्च को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'बीओबी ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता' शुरू करके एक अहम कदम आगे बढ़ाया है। 'ऑटो स्वीप' सुविधा के साथ डिजाइन की गई इस नई पेशकश का फोकस अपनी महिला ग्राहकों के लिए बैंकिंग अनुभव को समृद्ध करना है। घर और व्हीकल लोन के लिए अधिक किफायती ऑप्शन के साथ-साथ अधिक ब्याज दरें प्रदान करके, बैंकिंग क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है।

Advertisement

एनआरई और एनआरओ सेविंग्स अकाउंट के लिए बदलाव

मार्केट कैप के लिहाज के हिसाब से देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप में पहचाने जाने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने एनआरआई और एनआरओ सेविंग्स अकाउंट में सुधार किया है। बीओबी प्रीमियम एनआरई और एनआरओ सेविंग्स अकाउंट में अब बेहतर बैंकिंग सेवा देने के उद्देश्य से बेहतर सुविधाएं और लाभ शामिल हैं।

Advertisement

इंडिया टीवी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्यकारी निदेशक बीना वहीद ने कहा, "बीओबी ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता आज की वैश्विक भारतीय महिलाओं की बदलती गतिशीलता को पहचानता है। इसे प्रीमियम बैंकिंग विशेषाधिकार और सोच-समझकर डिज़ाइन की गई सुविधाएं प्रदान करके महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।"

मिलेंगे ये सभी फायदे

संशोधित बॉब प्रीमियम एनआरई और एनआरओ सेविंग अकाउंट्स कई सुविधाओं के साथ आता है, जिसमें बढ़ी हुई ट्रांजैक्शन लिमिट के साथ एक डेबिट कार्ड, कॉम्पलीमेंट्री डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज का एक्सेस, निःशुल्क सुरक्षित जमा लॉकर और फ्री व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज शामिल है।

Advertisement

महिलाओं के लिए खास बैंकिंग समाधान

हाल ही में शुरू किए गए BOB प्रीमियम NRE और NRO बचत खाते में कई तरह की खूबियां हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को बैंकिंग समाधान प्रदान करना है। इनमें बढ़ी हुई लेन-देन सीमा वाला एक कस्टम डेबिट कार्ड भी शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा की यह घोषणा उसके महिला खाताधारकों के लिए एक बड़ा तोहफा है।