नई द‍िल्‍ली: आज का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास है आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है जो हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) महिलाओं के लिए खास स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम के तहत किसी भी महिला के लिए गिफ्ट के तौर पर उनके रिश्तेदार महिला शक्ति सेविंग्स अकाउंट खुलवा सकते हैं। तो अगर आप भी अपने किसी खास मह‍िला मां, वाइफ, बेटी, बहन या किसी मित्र को कुछ गिफ्ट देने का सोच रहे तो ये खबर जरुर पढ़ें। International Women's Day 2021: महिलाएं घर बैठे इन टॉप 11 तरीकों से ऐसे कर सकती है मोटी कमाई

Advertisement

महिलाओं को बैंक दे रहा है खास सुविधा
सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े कर्जदाता बैंक ऑफ बड़ौदा महिला कस्टमर के लिए स्पेशल ऑफर पेश कर रहा है। बैंक के इस खाते का नाम बैंक ऑफ बड़ौदा महिला शक्ति सेविंग अकाउंट है। बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, महिला ग्राहक अगर महिला शक्ति सेविंग अकाउंट खुलवाती हैं, तो उन्हें खाता खुलवाने के समय प्लेटिनम कार्ड के साथ 2 लाख रुपये के पर्सनल इंश्योरेंस का भी लाभ दिया जाता है। बैंक अपने महिला कस्टमर्स से इस अकाउंट को ओपन कराने पर बाद में लिए गए पर्सनल लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लेता है। इसके साथ ही महिला ग्राहक अगर लॉकर की सुविधा लेती हैं, तो बैंक उन्हें सालाना रेंट में भी छूट देती है। खास बात तो यह है कि उन्हें कम ब्याज पर टूव्हीलर्स वाहन और एजुकेशन लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही, ब्यूटी, लाइफस्टाइल और ग्रॉसरीज पर आकर्षक ऑफर भी मिलते हैं।

Advertisement

खाते में मिनिमम अमाउंट कितना रखना जरुरी

अगर आप मह‍िला है तो आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा महिला शक्ति सेविंग अकाउंट के तहत महानगरों और शहरों की महिलाओं को अपने खाते में कम से कम प्रत्येक तिमाही के दौरान 300 रुपये रखने होंगे। इसके साथ ही, ग्रामीण अर्द्धशहरी इलाकों की महिलाओं को प्रत्येक तिमाही के दौरान अपने खाते में कम से कम 150 रुपये रखना होगा।

डेबिट कार्ड चार्जेस

इसके साथ ही, बैंक ऑफ बड़ौदा की महिला ग्राहकों को पहले साल के लिए मुफ्त में डेबिट कार्ड मिलेगा। इसके बाद 150 रुपये प्रति वर्ष देने होंगे। दूसरे बैंक के एटीएम से लेनदेन (भारत) : 6 केन्द्रों (मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद) पर 1 महीने में 3 लेनदेन निःशुल्क (वित्तीय और गैर वित्तीय दोनों) होगा। इसके बाद प्रत्येक लेनदेन पर 20 रुपये वसूल किया जाएगा। दूसरे केंद्रों पर (इन 6 केंद्रों को छोड़कर) 1 महीने में 5 लेनदेन मुफ्त होंगे। इसके बाद 20 रुपये प्रति लेनदेन वसूल किया जाएगा। पिन जेनरेशन पर प्रति रीजेनरेशन 150 वसूला जाएगा।

महिलाओं को मिलती हैं ये खास सुविधाएं
  • मह‍िलाओं को सालाना लॉकर किराये के शुल्क पर 25% की छूट म‍िलेती है।
  • 70 साल की उम्र तक मुफ्त में 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। यह दुर्घटना से पूर्व विगत 45 दिनों में किसी भी माध्यम से कोई वित्तीय या गैर-वित्तीय लेन देन किए जाने एवं एनपीसीआई दिशानिर्देशों के अनुरूप परिवर्तन के अधीन है।
  • खाता खुलवाने के बाद अगले 1 साल के लिए मुफ्त एसएमएस की सुविधा
  • टू व्हीलर लोन पर ब्याज दर पर 0.25% की छूट। जबकि ऑटो लोन और मॉर्गेज लोन के लिए प्रोसेसिंग चार्जेस में 25% की छूट मिलेगी।
  • पर्सनल लोन के प्रोसेसिंग चार्ज में 100% की छूट मिलेगी।
  • ग्राहकों के अनुरोध पर 50,000 रुपये से अधिक की जमाराशि पर रु 10,000 के गुणकों में 181 दिनों के लिए स्वीप सुविधा मिलती है।
  • ट्रैवल / गिफ्ट्स कार्ड के शुल्क पर 25% की छूट मि‍लेगी।
  • पहले साल डीमैट खाते के वार्षिक रखरखाव प्रभारों यानी एएमसी चार्जेस बिल्कुल खत्म कर दिए गए है।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा ईजी क्रेडिट कार्ड के लिए कोई ज्वाइनिंग फीस नहीं लगेगी।