नई द‍िल्‍ली: केंद्र सरकार के पेंशनरों को लेकर बड़ी खबर है। यूआईडीएआई पोस्‍ट ऑफिस में लगी आधार किट का इस्‍तेमाल पेंशनरों के ड‍िजिटल लाइफ सर्ट‍िफ‍िकेट जनरेट करने के लिए राजी हो गया है। मालूम हो कि इससे केंद्र सरकार के 58 लाख से अधिक पेंशनरों को फायदा होगा। वे पास के डाकघर में जाकर आधार किट की मदद से ड‍िजिटल लाइफ सर्ट‍िफ‍िकेट जनरेट कर पाएंगे। हालांकि अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इसका फैसला केंद्र सरकार के पर्सनल विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ पोस्‍ट के सेक्रेटरी की बैठक में हुआ। वहीं बैठक में कहा गया कि पेंशनरों को अगर यह सुविधा दी जाती है तो इससे उन्‍हें काफी सहूलियत होगी।

Advertisement

आधार एनरोलमेंट किट के जरिए लाइफ सर्ट‍िफ‍िकेट दे सकेंगे
बता दें कि यूआईडीएआई से इस बारे में राय मांगी गई थी। यूआईडीएआई ने पोस्‍ट ऑफिस में लगी आधार एनरोलमेंट किट (एईके) के इस्‍तेमाल की तुरंत इजाजत दे दी है। इससे पेंशनर देशभर में किसी भी पोस्‍ट ऑफिस में जाकर आधार एनरोलमेंट किट के जरिए लाइफ सर्ट‍िफ‍िकेट दे पाएंगे। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्‍ट ने सभी पोस्‍ट ऑफिस में जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही यह व्‍यावहारिकता भी जांचने को कहा है कि एक मशीन में आधार और जीवन प्रमाण एकसाथ काम करेंगे या नहीं।

Advertisement

जल्‍द घर से लाइफ सर्ट‍िफ‍िकेट जमा करने का प्रोसेस होगा शुरू
आपको बता दें कि सरकार ऐसी व्‍यवस्‍था इसलिए कर रही है क्‍योंकि लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि पेंशनर बैंक में अपना लाइफ सर्ट‍िफ‍िकेट जमा करने आते हैं लेकिन बैंक उसे पेंशन दफ्तर में फॉरवर्ड नहीं करते। इससे पेंशनर की पेंशन रुक जाती थी। फिर उसे पेंशन विभाग के चक्‍कर काटने पड़ते थे। ऐसे पेंशनरों की तादाद लाखों में थी। इसके लिए आरबीआई और फाइनेंस मिनिस्‍ट्री ने समय-समय पर सर्कुलर जारी कर बैंकों और पेंशन विभाग को खबरदार किया था। अब घर से लाइफ सर्ट‍िफ‍िकेट जमा करने का प्रोसेस शुरू होने से पेंशनरों की यह दिक्‍कत खत्‍म हो जाएगी। उनकी पेंशन नहीं रुकेगी।

Advertisement

पेंशनरों को किया जाएगा जागरूक
इसके साथ ही सरकार ने पेंशनरों के लिए Ease of Living मुहिम शुरू की है। इसके तहत बैंकों से कहा गया है कि उन्‍हें हर साल 1 दिसंबर को ऐसे पेंशनरों की लिस्‍ट तैयार करनी होगी जो 30 नवंबर तक लाइफ सर्ट‍िफ‍िकेट नहीं दे पाए हैं। इसके बाद उन छूटे हुए पेंशनर को एसएमएस/ इमेल के जरि‍ए जागरूक कि जाएगी ताकि सर्ट‍िफ‍िकेट देने के लिए कहना होगा ताकि उनकी पेंशन न रुके। बैंक उनके घर पर किसी बैंक कर्मचारी को भेजकर भी सर्टिफिकेट ले सकते हैं।

Advertisement