Full details of Wipro's buyback: देश की प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो ने अपने 12,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक प्रोग्राम की विस्तार से जानकारी दे दी है। कंपनी का शेयर बायबैक 22 जून को खुलेगा और 29 जून 2023 को बंद होगा। इस बायबैक के तहत लोग अपने सस्ते शेयर महंगे दाम पर बेच कर कमाई कर सकते हैं।
इस वक्त विप्रो का शेयर करीब 385 रुपये के स्तर पर चल रहा है। वहीं कंपनी 445 रुपये के रेट पर शेयर बायबैक कर रही है। इस तरह से हर शेयर पर करीब 60 रुपये की कमाई आसानी से हो सकती है।
विप्रो ने जारी लेटर ऑफ ऑफर में कहा है कि रिटेल इनटायटलमेंट रेशियो 23.4 फीसदी फिक्स किया गया है। वहीं, अन्य निवेशकों के लिए यह 4.3 फीसदी है। विप्रो 445 रुपये के शेयर प्राइस के साथ 26.97 करोड़ शेयरों का बायबैक कर रही है।
विप्रो ने बताया है कि 2 लाख रुपये से कम मूल्य के शेयर रखने वाले रिटेल निवेशक 16 जून की रिकॉर्ड डेट पर हर 265 शेयर होल्डिंग में 62 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी अगर आपके पास 16 जून को अधिकतम 265 शेयर थे, तो आप रिटेल निवेशक माने जाएंगे। वहीं आप इस बायबैक में अधिकतम 62 शेयर दे सकते हैं। इसके अलावा बचे निवेशक हर 603 शेयर पर 26 शेयर बायबैक के लिए दे सकते हैं।
विप्रो के इस बायबैक से कंपनी के शेयरों की रेटिंग सुधर सकती है। बायबैक से अर्निंग प्रति शेयर और रिटर्न ऑन इक्विटी जैसे रेशियो में सुधार होगा। कंपनी की तरफ से की गई गणना के मुताबिक, बायबैक के बाद कंपनी का ईपीएस 20.73 रुपये से बढ़कर 21.79 रुपये हो जकाएगा। वहीं टीटीएम पीई 17.75 से घटकर 16.89 पर रह जाएगा।
बायबैक में रिकॉर्ड डेट काफी महत्वपूर्ण होती है। इस दिन डीमेट में जितने शेयर होते हैं, कपंनी उसी हिसाब से फैसला करती है। यानी अगर बायबैक की रिकॉर्ड डेट के अगले दिन आपके डीमेट में शेयरों की संख्या बदल भी जाए तो उससे फर्क नहीं पड़ता है। विप्रो की 16 जून रिकॉर्ड डेट थी। कंपनी इसी दिन डीमेट में शेयरों के हिसाब से अपने फैसले करेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान