Wipro Quarter 3 Results Profit: विप्रो ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में साल-दर-साल (YoY) 12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,694 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह लगातार चौथी तिमाही है, जिसमें कंपनी ने सालाना आधार पर मुनाफे में गिरावट दर्ज की है। वहीं विप्रो का शेयर आज एनएसई पर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 465.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा सकल राजस्व 22,205 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत कम है। इसके अलावा विप्रो ने प्रति शेयर 1 रुपये का डिविडेंड भी घोषित किया है।
- सकल राजस्व 222.1 बिलियन रुपये ($2.7 बिलियन) तक पहुंच गया, QoQ में 1.4% की कमी
- आईटी सेवा खंड का राजस्व 2.1% QoQ की कमी के साथ 2,656.1 मिलियन डॉलर
- कुल बुकिंग 3.8 बिलियन डॉलर थी, जो 0.2% QoQ अधिक थी और बड़ी डील बुकिंग 0.9 बिलियन डालर थीं
- तिमाही के लिए आईटी सेवा खंड EBIT 35.4 बिलियन रुपये (425.8 मिलियन डॉलर) था, जो QoQ से 1.8% कम है।
- तिमाही के लिए आईटी सेवाओं का ऑपरेटिंग मार्जिन 11 बीपीएस QoQ कम होकर 16.0% था
- 31 दिसंबर तक कुल कर्मचारियों की संख्या 4,473 कम होकर 2,40,234 थी।
- तिमाही के लिए प्रति शेयर आय 5.16 रुपये ($0.061) थी, जो QoQ से 2.0% अधिक है।
विप्रो ने चौथी तिमाही के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस भी सख्त रखा है। इसके तहत रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस -1.5% से 0.5% रखा है। बता दें कि तीसरी तिमाही में IT कंपनियों के लिए चुनौतियों भरा रहा, क्योंकि यूरोप और अमेरिका में छुट्टियां थी।
जानिए कैसे रहे थे टीसीएस के वित्तीय परिणाम
अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के लिए टीसीएस की रुपए आय 60,583 करोड़ रुपये रही है। वहीं दूसरी तिमाही में ये आंकड़ा 59,692 करोड़ रुपये था। कंपनी की डॉलर आय 7,281 मिलियन डॉलर रही, जो पिछली तिमाही में 7,120 मिलियन डॉलर थी। तीसरी तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 12,016 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी ने अपने निवेशकों को हर शेयर पर 27 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
जानिए कैसे रहे थे इनफोसिस के वित्तीय परिणाम
भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी, इंफोसिस लिमिटेड ने 11 जनवरी 2024 को वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 7.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,106 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा था कि तिमाही दर तिमाही आधार पर, कंपनी के मुनाफे में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं तिमाही के लिए सकल राजस्व 1.3 प्रतिशत बढ़कर 38,821 करोड़ रुपये रहा है। 31 दिसंबर तक कुल कर्मचारी 3.23 लाख थे।
आज जब शेयर बाजार खुला तो आईटी कंपनियों के शेयर में भारी तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी वाले शेयर में विप्रो का शेयर भी शामिल था।
जानिए आज सबसे ज्यादा तेजी के साथ बंद होने वाले टॉप 4 आईटी शेयर
- इनफोसिस का शेयर करीब 119 रुपये की तेजी के साथ 1,612.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 59 रुपये की तेजी के साथ 1,308.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एलटीआई माइंडट्री का शेयर करीब 277 रुपये की तेजी के साथ 6,237.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- टीसीएस का शेयर करीब 147 रुपये की तेजी के साथ 3,882.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: यहां पर विप्रो के वित्तीय परिणाम का विवरण दिया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश का फैसला लेने के पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव