Wipro Q2 Results: आईटी कंपनी विप्रो ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। इस तिमाही कंपनी का मुनाफा 14.41 फीसदी घटा है और यह मुनाफा 2 हजार 649.1 करोड़ रु से घटकर 2 हजार 267.3 करोड़ रुपये पर आ गया है।
वही, कंपनी की आय में भी 1.39 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और विप्रो की आय 22 हजार 831 करोड़ रु से घटकर 22515.9 करोड़ रु पर आ गई है।
कंपनी ने नतीजे के साथ ही यह भी बताया कि कंपनी में 30 सितंबर 2023 तक कर्मचारियों की कुल संख्या 2 लाख 44 हजार 707 है। वहीं दूसरी तिमाही में एट्रीशन 15.5 फीसदी रही है।
दूसरी तिमाही में विप्रो की डॉलर आय तिमाही आधार पर 2.78 बिलियन डॉलर से घटकर 2.71 बिलियन डॉलर रही है। सितंबर तिमाही में कंपनी की कॉन्स्टैंट करेंसी आय में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
विप्रो ने नतीजे के साथ ही बताया कि 30 सितंबर तक बड़े डील्स की टीसीवी 1.3 बिलियन डॉलर रही है वहीं कुल बुकिंग का आंकड़ा 3.8 बिलियन डॉलर रहा है।
दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिट 3 हजार 465.6 करोड़ रु से घटकर 3 हजार 75.7 करोड़ रु आ गया है। वही, एबिट मार्जिन 15.17 फीसदी से घटकर 13.66 फीसदी पर आ गया है।
आज यानी बुधवार 18 अक्टूबर को विप्रो का शेयर बीएसई पर 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 407.40 रु के स्तर पर बंद हुआ।
अगर हम विप्रो का पिछले 52 सप्ताह का उच्चतर का निचला स्तर देखे तो फिर इसका पिछले 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 443.60 रु है। वही, इसका पिछले 52 सप्ताह का निचला स्तर देखे तो फिर इसका पिछले 52 सप्ताह का निचला स्तर 351.85 रु है।
शेयर का हाल
विप्रो का शेयर पिछले 6 महीने में लगभग 12.92 फीसदी बढ़ा है। वही, अगर इस कंपनी के शेयर का पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो यह शेयर पिछले 5 कारोबारी दिनों में करीब 3 फीसदी गिरा है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत