Wipro Financial Results : प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो लिमिटेड ने 12 अक्टूबर को अपने जुलाई-सितंबर के तिमाही नतीजे पेश किए। कंपनी ने 30 सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए 2,659 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। साल दर साल आधार पर इसके मुनाफे में 9.27 प्रतिशत गिरावट आई। एक साल पहले की समान अवधि में इसका मुनाफा 2,930 करोड़ रुपये रहा था।
Maruti लाई दिवाली ऑफर, कारों पर मिल रहा Discount, तगड़ी बचत करने का मौका कितनी कमाई रही चेक करें बाकी डिटेल विप्रो की ऑर्डर बुकिंग दिसंबर तिमाही के लिए अपने आउटलुक
बेंगलुरु स्थित विप्रो कंपनी की इनकम 22,539.7 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 19,667.4 करोड़ रुपये रही थी। यानी इसकी इनकम में 14.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। क्रमिक रूप से (तिमाही दर तिमाही आधार पर) इसकी इनकम 4.69 प्रतिशत बढ़ी, जो पिछली तिमाही में 21,528.6 करोड़ रुपये रही थी। वहीं इसका लाभ पिछली तिमाही के 2563.6 करोड़ रुपये रहा था। यानी इसका प्रोफिट तिमाही दर तिमाही आधार पर 3.71 प्रतिशत अधिक रहा।
विप्रो ने कहा कि आईटी सेवा सेगमेंट की इनकम 2,79.77 करोड़ डॉलर रही, जो साल दर साल 8.4 प्रतिशत की वृद्धि है। आईटी सेवा सेगमेंट में कॉन्सटेंट करेंसी इनकम में तिमाही आधार पर पर 4.1 प्रतिशत और सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
तिमाही के दौरान विप्रो की ऑर्डर बुकिंग में सालाना आधार पर 23.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बड़ी डील बुकिंग - यानी 30 मिलियन डॉलर से अधिक या इसके बराबर के ऑर्डर - वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विप्रो ने दिसंबर तिमाही के लिए अपने आउटलुक में कहा कि इसे इसके आईटी सेवा कारोबार से इनकम 2,811 मिलियन डॉलर से 2,853 मिलियन डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद है। यह 0.5 प्रतिशत से 2.0 प्रतिशत की तिमाही दर तिमाही आधार पर वृद्धि होगी। तिमाही के लिए आईटी सर्विसेज का ऑपरेटिंग मार्जिन 15.1 प्रतिशत रहा, जो कि तिमाही दर तिमाही आधार पर 16 आधार अंकों की वृद्धि है। इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने 10 अक्टूबर को 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही) के वित्तीय नतीजे घोषित किए थे। इसने इस तिमाही में 10,465 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में रहे 9,653 करोड़ रुपये से 8.41 फीसदी की बढ़ोतरी है।More Articles