2000 rupee note : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को एक बेहद ही अहम निर्णय लिया गया है। आरबीआई ने 2000 हजार रु के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया है।
आरबीआई की तरफ से इसके साथ ही बैंकों को यह कहा गया है कि बैंक तत्काल से 2000 रूपये के नोट को जारी करना बंद कर दें।
केंद्रीय बैंक की तरफ से कहा गया है कि लोगों के पास अभी जो 2000 रूपये के नोट मौजूद है। इस नोट को 23 मई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक अपने पास के किसी भी बैंक में जाकर जमा किया जा सकता है या फिर बदला जा सकता है।
हालांकि, एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या फिलहाल 2000 रूपये के नोट से खरीदारी की जा सकती है या फिर भुगतान किया जा सकता है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेश में साफ यह लिखा गया है कि 2000 रूपये का नोट चलन से बाहर होगा लेकिन यह भी कहा गया है कि यह वैध मुद्रा बनी रहेगी।
आरबीआई के अनुसार, अगर आपके पास 2000 रूपये के नोट है, तो फिर आप उस नोट से खरीददारी कर सकते है। इसके साथ ही भुगतान कर सकते है।
अगर किसी मद में यह आपको मिले तो स्वीकार भी कर सकते है, लेकिन आपको 30 तारीख तक किसी भी हालत में 2 हजार रु के नोट को बैंक में जाकर जमा करना है।
8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार के द्वारा 500 रूपये और 1000 रूपये के नोट को बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद आरबीआई की तरफ से 500 और 2000 रूपये के नए नोट को जारी किया था।
हालांकि, दो हजार रु के नोट के सर्कुलन कुछ ही वर्ष में कम होता चला गया। इसके बाद आरबीआई ने यह ऐलान किया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान