नयी दिल्ली। जावा पेराक की शुरूआत ने बाजार में दमदार मोटरसाइकिलों के बाजार में काफी हलचल पैदा की है। 15 नवंबर 2019 को लॉन्च की गयी पेराक को इसके डिजाइन, फीचर्स और खास कर कीमत के लिए काफी तारीफ मिल रही है। बता दें कि 10000 रुपये के टोकन प्राइस के साथ पेराक की बुकिंग 1 जनवरी 2020 से शुरू हो चुकी है। पेराक का सीधा मुकाबला सबसे दमदार मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से माना जा रहा है। वैसे 2008 में भारत में लॉन्च होने के बाद से ही क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक रही है। हाल ही में क्लासिक 350 का बीएस6 वेरिएंट ने बाजार में उतारा गया है। बुलेट से क्यों है जावा की टक्कर और क्या हैं इन दोनों मोटरसाइकिलों की खासियतें और दाम आइये जानते हैं।
ड्यूल-चैनल एबीएस यानी एंटी-ब्रेक सिस्टम के साथ बीएस6-अनुरूप वाली रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत 1,65,025 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं जावा पेराक, जो कि डुअल-चैनल एसबीआई के साथ ही पेश की गयी है, की कीमत 1,94,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यानी इन दोनों मोटरसाइकिलों की कीमतों में करीब 30000 रुपये का अंतर है। जावा पेकर की ग्राउंड क्लीरियंस 750 एममए, वील बेस 1485 एमएम और इसका वजन 179 किलो ग्राम है। वहीं इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 14 लीटर ईंधन की है।
नयी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बीएस6 रेंज में अब छह रंगों में मिल रही है, जिनमें Stealth Black, Chrome Black, Gunmetal Grey, Classic Black, Signals Stormrider Sand और Signals Airborne Blue शामिल हैं। Stealth Black और Gunmetal Grey कलर मॉडल में एलॉय पहिये और ट्यूबलेस टायर जैसी स्टैंडर्ड खासियतें हैं।
नयी दमदार जावा पेराक में इंटीग्रेटेड टेल लैंप, बॉब्ड फेंडर, चॉप्ड ट्विन एग्जॉस्ट, हैंडलबार एंड मिरर्स, हैलोजन हेडलाइट, अपसाइड-डाउन एनालॉग स्पीडोमीटर और डिजिटल ओडोमीटर के साथ फ्लोटिंग सीट दी गयी है। सुरक्षा के लिहाज से जावा पेराक में दोनों ही तरफ डिस्क ब्रेक दिये गए हैं। वहीं सस्पेंशन की बात करें तो बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक यूनिट दी हुई हैं, जिससे यह किसी भी तरह की सड़क पर आपको आरामदायक सफर का मजा देगी।
यह भी पढ़ें - ये रही मारुति सुजुकी की प्राइस लिस्ट, चुनिये अपनी पसंद की कार
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान