Delhi NCR: भारत की राजधानी दिल्ली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, भारत के अलग अलग हिस्सों से लोग यहां कारोबार के लिहाज से आना पसंद करते हैं जिस वजह से दिल्ली और उसके नजदीकी इलाकों में जमीन की मांग में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी एक वजह ये भी यहां आस पास बड़ी बड़ी कंपनियों के दफ्तर भी मौजूद हैं।

Advertisement

साल 2019 के बाद से एक बार फिर दिल्ली के नजदीकी इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट ने रफ्तार पकड़ ली है अगर हम नजर डालें तो फरीदाबाद, गुड़गांव और नोएडा जैसी जगह पर रेट आसमान छू रहे हैं क्योंकि इन जगहों पर कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल दोनों ही चीजें काफी ज्यादा बढ़ रही हैं जिस कारण इन जगहों ने देश के बाकी मेट्रो शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है, वहीं जेवर एयरपोर्ट के बनने से जमीन की बहुत ज्यादा मांग बढ़ गई है और रेट आसमान छू रहे हैं।

Advertisement

दिल्‍ली-एनसीआर भी काफी बड़े स्तर पर फैल रहा है अगर ऐसा ही रहा तो दिल्‍ली-एनसीआर कुछ समय बाद तररकी करने वाला एक इंजन साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें दिल्‍ली से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद जेवर के रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के रेट में बहुत ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है जिसकी एक सबसे बड़ी वजह जेवर ऐयरपोर्ट बनने को मानी जा रही है।

Advertisement

वहीं अगर हरियाणा को देखें तो तो फरीदाबाद दिल्ली से बिल्कुल सटा हुआ है ये भी दिल्ली एनसीआर में ही आता है और इस शहर में जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं इस शहर की भी एक ये वजह है क्योंकि यहां पर भी रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल जगह करीब करीब में है और लोगों को अपने दफ्तर पहुंचने आसानी रहती है। इन दोनों जगह पर एक शहर से दूसरे शहर में आने जाने के लिए अच्छी कनेक्टिविटी भी है।

Advertisement

अगर हम जेवर और फरीदाबाद को देखें तो बड़ी बड़ी एमएनसी कंपनियों ने अपने दफ्तर खोले हैं और इतना ही नहीं बड़े बड़े इन्वेस्टर भी यहां पर निवेश कर रहे हैं कि यह उत्तर भारत में विस्तार करने के इच्छुक कारोबारियों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है। फरीदाबाद में ट्रेक्टर, जेसीबी जैसी कंपनियों ने अपने प्लांट लगा रखें और यहां अच्छे स्कूल भी मौजूद हैं, वहीं बड़े बड़े शॉपिंग मॉल, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थान भी मौजूद हैं। धीरे धीरे और बड़े इन्वेस्टर भी यहां निवेश करने की कोशिश में हैं, इन सभी चीजों की वजह से दिल्ली एनसीआर में जमीन की मांग बहुत ज्यादा बढ़ रही है जिस कारण उसके दाम में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है।

Advertisement

आखिर क्यों बढ़ रही है रेजिडेंशियल डिमांड

आपको बता दें दिल्ली से सटे हुए शहर गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद जैसी जगहों पर जमीन के रेट तेज हो रहे हैं लेकिन इसके अलावा इन्वेस्टर निवेश के लिए यहां से कम कीमत और बेहतरीन इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर और कनेक्टिविटी वाले शहरों की तरफ बढ़ रहे हैं, और दिल्‍ली-नोएडा से सीधे कनेक्‍टेड सोनीपत इसमें आगे निकल गया है। वहीं इतना ही नहीं रोजगार की संभावनाएं भी यहां इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, जमीन की कम लागत, उच्‍च रिटर्न क्षमता के चलते बढ़ रही है।