Adani Group : पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है। अडानी के 10 शेयरों में से अडानी पावर के शेयर की कीमत पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में करीब 280 रु से बढ़कर लगभग 349.90 रु प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई है।

Advertisement

वही अडानी पोर्ट्स के शेयर की बात करें तो फिर एनएसई पर अडानी पोर्ट्स के शेयर की कीमत 776 रु प्रति शेयर से बढ़कर 857.20 रु प्रति शेयर के स्तर पर है। अडानी ग्रीन के शेयर में पिछले 5 दिनों में एनएसई पर करीब 6.22 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह 1016 रु प्रति शेयर तक पहुंच गए है।

Advertisement

अडानी ग्रुप के शेयर क्यों आसमान छू रहे हैं, इस पर प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के रिसर्च प्रमुख अविनाश गोरक्षकर की तरफ से कहा गया है कि हाल ही के कुछ कारोबारी सत्रों में निवेश की चर्चा के वजह से अडानी ग्रुप के शेयर में इजाफा हुआ हैं।

अविनाश गोरक्षकर की तरफ से कहा गया है कि पिछले हफ्ते हमने जीक्यूजी पार्टनर्स को अडानी पावर में 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदते हुए देखा। उन्होंने कहा कि आज प्रमोटरों द्वारा प्रमुख समूह की कंपनी अडानी एंटरप्राइसेज में अपनी हिस्सेदारी 2 फीसदी बढ़ाने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आ रही है।

Advertisement

कंपनी की तरफ से भारतीय शेयर बाजारों को सूचित किया है कि उसके प्रमोटर्स ग्रुप की कंपनी केम्पास ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने कंपनी में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है।

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, पिछले सप्ताह अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड की तरफ से भारतीय शेयर मार्केट को सूचित किया गया था कि जीक्यूजी पार्टनर्स ने कंपनी में 5.03 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके बाद में जीक्यूपी ने इसके संबंध में भारतीय एक्सचेंजों के साथ भी डेवलेपमेंट साझा किया।

Advertisement

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें : Mera Bill Mera Adhikar : बिल अपलोड करने पर मिलेगा 1 करोड़ रु तक का कैश प्राइज, जानिए योजना