Who is Apple New CFO: ग्लोबल टेक कंपनी एप्पल इंक ने 2025 की शुरुआत में लीडरशिप में बड़े बदलाव का ऐलान किया है. भारती मूल के केवन पारेख कंपनी के नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिस यानी CFO होंगे, जोकि 1 जनवरी, 2025 से जिम्मेदारी संभालेंगे. पारेख, लुका माएस्त्री की जगह लेंगे. माएस्त्री कई सालों तक एप्पल के CFO के रूप में काम किया है. केवन पारेख वर्तमान में एप्पल में फाइनेंशियल प्लानिंग और एनलिसिस के वॉइस प्रेसिडेंट हैं.

Advertisement

तकनीकी और कमर्शियल दोनों सेक्टर में मजबूत बैकग्राउंड वाले भारतीय मूल के इंजीनियर केवन पारेख न केवल CFO की भूमिका संभालेंगे बल्कि एप्पल की कार्यकारी टीम में भी शामिल होंगे. बता दें कि यह हाल के हफ्तों में एप्पल में दूसरा लीडरशिप चेंज हुआ है.

Advertisement

नए CFO केवन पारेख कौन हैं?

पारेख ने मिशिगन विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में साइंस ग्रैजुएट और शिकागो विश्वविद्यालय से MBA की डिग्री प्राप्त की है. एप्पल में अपने कार्यकाल से पहले पारेख ने थॉमसन रॉयटर्स और जनरल मोटर्स में भी काम किया. थॉमसन रॉयटर्स में उन्होंने फाइनेंस के वॉइड प्रेसिडेंटऔर बाद में कॉर्पोरेट ट्रेजर के रूप में काम किया, फाइनेंस स्ट्रैटेजी और ट्रेजरी ऑपरेंशन की देखरेख की. जनरल मोटर्स में उनकी भूमिकाओं में न्यूयॉर्क में बिजनेस डेवलपमेंट के डायरेक्टर और ज्यूरिख में रीजनल ट्रेजरर शामिल थे.

Advertisement

11 साल पहले एप्पल से जुड़ने के बाद पारेख कंपनी की फाइनेंशियल प्लानिंग और एनलिसस में अहम भूमिका निभाते रहे हैं. वर्तमान में वे वित्तीय योजना और विश्लेषण, सामान्य और प्रशासनिक (G&A) वित्त, इनवेस्टर रिलेशन और मार्केट रिसर्च जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों का प्रबंधन करते हैं.

एप्पल में लीडरशिप में बदलाव

अपनी वर्तमान भूमिका से पहले पारेख ने एप्पल के ग्लोबल लेवल पर बिक्री, रिटेल और मार्केटिंग वर्टिकल के लिए फाइनेंस को लीड किया. इस अनुभव ने उन्हें एप्पल के वित्तीय परिदृश्य की पूरी समझ दी है. ब्लूमबर्ग के अनुसार माएस्ट्री पिछले कुछ महीनों से पारेख को CFO पद के लिए तैयार कर रहे हैं.

Advertisement

एप्पल के CEO टिम कुक ने एप्पल के फाइनेंशियल ऑपरेशंस को आगे बढ़ाने के लिए पारेख की क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया. कुक ने कहा कि एक दशक से भी अधिक समय से केवन एप्पल की वित्तीय नेतृत्व टीम के एक अपरिहार्य सदस्य रहे हैं. उनकी तीक्ष्ण बुद्धि, बुद्धिमान निर्णय और वित्तीय प्रतिभा उन्हें एप्पल के अगले सीएफओ बनने के लिए एकदम सही विकल्प बनाती है.

Advertisement

लुका माएस्त्री को मिली अन्य जिम्मेदारी

लुका माएस्ट्री 2014 से ही एप्पल के वित्त को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।.उनके नेतृत्व में, एप्पल ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की. इसमें एक ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप वाली पहली कंपनी बनने भी शामिल है. अब उन्हें सूचना प्रणाली और प्रौद्योगिकी सहित एप्पल की कॉर्पोरेट सेवा टीमों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली है.