The Wealthiest Women In Indian Cricket: पिछले सप्ताह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराकर पहली बार वीमेन्स वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही तमाम महिला खिलाड़ियों के बारे में लोगों में जानने की होड़ मच गई।
सोशल मीडिया से लेकर तमाम तरह के कम्युनिक्शन प्लैटफॉर्म अलग-अलग सवालों से पट गए। लोगों में इन महिला खिलाड़ियों को लेकर जानने की जो सबसे बड़ी होड़ दिखाई दी उनमें उनकी नेटवर्थ यानी कौन कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
कौन हैं भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर?
भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर के तौर पर मिताली राज (Mithali Raj) का नाम दर्ज है। मिताली राज ने लंबे समय तक भारत की महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया है। उनका जन्म 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर (राजस्थान) में हुआ था। उन्होंने 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और 2022 में सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों से संन्यास लिया। अपने करियर में मिताली राज ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। उन्होंने महिला वनडे में 50.68 के औसत से 7,805 रन बनाए हैं। मिताली राज अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री समेत कई पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मिताली राज (Mitali Raj Net Worth)
भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर मिताली राज मानी जाती हैं। उनके नेट वर्थ का अनुमान लगभग 40-45 करोड़ रुपये के बीच लगाया गया है। अमेरिकी डॉलर में बात करें तो यह लगभग US$ 5 मिलियन के आसपास है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस संपत्ति में उनकी क्रिकेट से कमाई, ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश आदि शामिल हो सकते हैं।
भारत की टॉप 5 महिला क्रिकेटरों के नाम और नेटवर्थ
नाम | अनुमानित नेटवर्थ |
| मिताली राज | ≈ 40-45 करोड़ रुपये |
| स्मृति मंधाना | ≈ 32-34 करोड़ रुपये |
| हरमनप्रीत कौर | ≈ 24-26 करोड़ रुपये |
| झूलन गोस्वामी | ≈ 8 करोड़ रुपये |
| शफाली वर्मा | ≈ 8-11 करोड़ रुपये |
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग