नई दिल्ली, मई 22। अमेजन आज के समय में भारत में एक बेहद पसंद किया जाने वाला ऑनलाइन ई-कॉमर्स एंड शॉपिंग प्लेटफॉर्म है। इसकी सबसे खास बात यह है कि ये अकसर लोगों के लिए नयी नयी सेल लेकर आती रहती है। इसमें ग्राहकों को ढेरों प्रोडक्ट्स पर काफी ऑफर मिलते हैं। आप कई तरह के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट प्राप्त कर सकते हैं। अब इसी तरह एक सेल 19 मई से अमेजन पर चल रही है। इसमें एक शानदार एसी आधी से कम कीमत पर आपको मिल सकता है। आइए जानते हैं डिटेल।
इस समय अमेजन पर मेगा समर डेज सेल चल रही है। इसी सेल में दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी व्हर्लपूल के दमदार एसी पर भारी छूट दी जा रही है। इस सेल में आपको एसी के साथ साथ फ्रिज और दूसरे इसी तरह के अप्लाएन्सेज छूट के साथ खरीदने को मिल जाएंगे। आगे जानिए व्हर्लपूल के 1.5 टन वाले एसी पर दिए जा ऑफर के बारे में।
अमेजन की सेल में व्हर्लपूल 1.5 टन का 3 स्टार वाला इंवर्टर स्प्लिट एसी सस्ते में मिल रहा है। इस एसी की मार्केट में कीमत 62,200 रुपये है। अमेजन की सेल में इस एसी को 47 फीसदी के भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस तरह आपको ये एसी 32,990 रुपये में पड़ जाएगा। इस एसी पर सिटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को अतिरिक्त बेनेफिट मिलेगा।
सिटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट ले सकते हैं। इस तरह आपको ये एसी 31,490 रु में पड़ जाएगा। इतना ही नहीं इस एसी पर एक और ऑफर है। ये है एक्सचेंज ऑफर। आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा ले सकते हैं।
पुराने एसी को बदलने पर आप 2,440 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यदि आपको कंपनी की तरफ से एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा मिले तो आपको ये एसी 29,050 रुपये में मिल जाएगा। इस तरह 62,200 रुपये का एसी बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद आपको 29,050 रुपये में मिल जाएगा।
जानिए एसी के फीचर
व्हर्लपूल का एसी तीन स्टार्स की एनर्जी रेटिंग वाला है। ये एसी 4-इन-1 कूलिंग मोड और हिडन एलईडी डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। आपको 55 डिग्री के तापमान पर भी शानदार कूलिंग मिलेगी। इस एसी के कम्प्रेसर पर आपको 10 साल की वारंटी मिलेगी। ध्यान रहे कि अमेजन की सेल 24 मई तक चालू है।
खरीदार 7,490 रुपये की कीमत से शुरू होने वाले रेफ्रिजरेटर खरीद सकते हैं। जो लोग सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की तलाश में हैं, उनके लिए अमेज़न के पास 9,790 रुपये से शुरू होने वाले ऑप्शन हैं। डबल डोर रेफ्रिजरेटर 18,790 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। एसी की तरह ही, खरीदारों को प्रमुख ब्रांडों के रेफ्रिजरेटर पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिल सकते हैं। ग्राहक सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, ब्लू स्टार, लॉयड, आईएफबी जैसे ब्रांडों के उपकरणों पर छूट प्राप्त कर सकते हैं। और भी कई तरह के ऑफर हैं, जिनका फायदा इस सेल में लिया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!