Online Shopping Scams : आज के वक्त में कई सारे लोग है जो घर बैठे ऑनलाइन समान मंगवा रहे हैं आज के समय ऑनलाइन शॉपिंग करना एक ट्रेंड सा बन गया है लेकिन कुछ वक्त से यह खबर सुनाई दे रही है कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय लोगों के साथ धोखाधड़ी होती है। ऐसे में आपको फ्रॉड होने से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो फिर हमको यह ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त पेमेंट के भुगतान के समय हमारे डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरनी होती है। कई बार हमसे यह डिटेल को सेव करने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसी वजह से कहा जाता है क्योंकि हमको दोबारा शॉपिंग करते समय बैंक की डिटेल भरना न पड़े।

Advertisement

मगर ऐसा करना आपके लिए मुसीबत भी साबित हो सकता है। क्योंकि अगर कभी इन ऐप पर हैकर द्वारा हमला किया जाता है तो फिर आपके कार्ड की डिटेल हैकर के पास जा सकती है और आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको नुकसान से बचने के लिए कभी भी अपनी कार्ड की डिटेल को सेव नही करना चाहिए।

Advertisement

कई बार हमको ऐसी शॉपिंग वेबसाइट का लिंक कहीं से मिल जाता है या फिर सर्च करते वक्त हमे कई सारी ऐसी वेबसाइट दिखती है जहां हमे काफी सस्ते में कपड़े मिल रहे होते है कई बार लोग उसमें क्लिक करके समान को ऑर्डर करके मंगवा लेते है ऐसी कई फर्जी वेबसाइट होती है सस्ते में समान देने का प्रलोभन देती है।

Advertisement

इसमें कई बार समान काफी खराब क्वॉलिटी का आता है वही, कई बार भुगतान कर देते है मगर समान आता ही नहीं हैं। इसके लिए केवल सही वेबसाइट चेक करके ही समान को ऑर्डर करना चाहिए और जितना हो कैश ऑन डिलीवरी समान मंगवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Airtel : 99 रु वाला डेटा प्लान लॉन्च, जानिए कितना मिलता है डेटा

Advertisement

कई बार लोग मुफ्त के चक्कर में फ्री वाईफाई को कनेक्ट कर लेते हैं। साइबर अपराध सार्वजनिक नेटवर्क पर छिपना और आपकी गतिविधियों को रोकना पसंद करते हैं।

इसी लिए कभी भी सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल करके ऑनलाइन खरीददारी नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल करके बैंक लेन देन भी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : साइबर ठग इन 4 तरीकों से लूट रहे, अभी से हो जाएं सावधान