LPG Vs PNG: आज हर घर की रसोई में गैस जरूरी है। आमतौर पर गांवों में LPG सिलेंडर गैस का इस्तेमाल होता है। लेकिन शहरों में LPG के साथ-साथ PNG गैस का भी खूब इस्तेमाल होता है। अब सवाल यह है कि कौन सी गैस बेहतर है- LPG या PNG? दोनों में खाना आसानी से पक जाता है। लेकिन कीमत, सुविधा और सुरक्षा में काफी अंतर है।

Advertisement

LPG क्या है?

PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस। यह पाइप के जरिए सीधे आपके घर पहुंचती है। सिलेंडर लाने-ले जाने का कोई झंझट नहीं है। बिल आपके इस्तेमाल के हिसाब से आता है।

Advertisement

LPG क्या है?

LPG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस। यह आपको सिलेंडर के रूप में मिलती है। हर महीने बुकिंग करानी होती है। अगर गैस खत्म हो जाती है, तो नया सिलेंडर मंगवाना जरूरी है।

LPG और PNG में क्या अंतर है?

  • PNG हवा से हल्की होती है, इसलिए लीक होने पर यह तेजी से फैलती है और जोखिम कम होता है। LPG भारी होती है, इसलिए लीक होने पर यह नीचे जमा हो सकती है और दुर्घटना का खतरा ज्यादा होता है।
  • PNG पाइपलाइन के जरिए लगातार आपूर्ति करती है। सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं। LPG में, हर बार सिलेंडर बुक करने और उठाने का झंझट नहीं होता।
  • PNG में अग्रिम भुगतान की आवश्यकता नहीं होती। जितना इस्तेमाल, उतना बिल। LPG में, सिलेंडर की पूरी कीमत एक साथ चुकानी होती है।
  • PNG ज़्यादातर मामलों में सस्ती होती है, क्योंकि बिल खपत के हिसाब से आता है। वहीं, LPG की कीमत सरकार तय करती है और समय-समय पर बदलती रहती है।

आपके किचन के लिए कौन सा बेहतर है?

अगर आपके इलाके में PNG पाइपलाइन उपलब्ध है, तो यह ज्यादा आसान, सुरक्षित और किफायती है। हर महीने थोड़ा-थोड़ा भुगतान करने से जेब पर बोझ नहीं पड़ता। वहीं, LPG उन जगहों के लिए बेहतर है जहां पाइपलाइन की सुविधा नहीं है।