नई दिल्ली। देश में सबसे चर्चित बाइक इस वक्त अगर कोई है तो वह है बुलेट। आमतौर पर इसे शान की सवारी कहा जाता है। लेकिन आपको पता है कि इस बुलेट को बनाने वाली कंपनी का नाम क्या है और इसके एक शेयर का रेट क्या है। दरअसल जैसी दमदार बाइक बुलेट है, वैसे ही दमदार इस बुलेट को बनाने वाली कंपनी के शेयर का रेट और रिटर्न है। हाल ही में इस कंपनी का शेयर काफी चर्चा में आया है। कंपनी अपने शेयर के स्लिट कर रही है। इस खबर के बाद शेयर के रेट में अचानक तेजी आ गई है। पिछले एक महीने में ही इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 5 फीसदी का मुनाफा कराया है।
ऐसे में आइये जानते हैं यह कंपनी कौन सी है और इसने निवेशकों को कैसे मालामाल किया है।
देश में बुलेट के नाम से बनने वाली बाइक को आयशर मोटर्स बनाती है। आयशर मोटर्स देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी है। जहां बीएसई में इस शेयर का कोड 505200 वहीं एनएसई में इसका कोड EICHERMOT है। यह देश के एक प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है। आज यानी 25 अगस्त 2020 को कंपनी का शेयर मुम्बई शेयर बाजार में करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 2217.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज बीएसई में इस कंपनी के करीब 223,900 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। वहीं एनएसई में आयशर मोटर्स का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 2217.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज एनएसई पर करीब 4,757,114 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। यह शेयर स्पिलिट के पहले 20,000 रुपये के स्तर पर था।
आयशर मोटर्स का शेयर आजकल चर्चा में है। इसका कारण कंपनी की अपने शेयर को स्पिलिट करने की घोषणा है। कंपनी अपने 10 रुपये के फेसवेल्यू के शेयर को बदल कर 1 रुपये कर दिया है। यह स्पिलिट 24 अगस्त 2020 से प्रभावी को गया है। ऐसे में निवेशकों का हर 1 शेयर 10 शेयर में बदल गया है। यानी अगर 23 अगस्त तक किसी निवेशका के पास 1 शेयर रहा होगा तो अब उसके पास आयशर मोटर्स के 10 शेयर हो गए हैं। इसी के चलते कंपनी के शेयरों में आजकल तेजी दर्ज हुई है, और एक महीने में ही यह शेयर करीब 5 फीसदी तेज हो चुका है। यह शेयर स्पिलिट के पहले 20,000 रुपये के स्तर पर था।
आयशर मोटर्स का शेयर देश के शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छे शेयरों में गिना जाता है। जहां तक रिटर्न की बात है तो आयशर मोटर्स ने जहां 1 माह में 4.64 फीसदी का रिटर्न दिया है, वहीं 3 महीने में इस शेयर ने करीब 56.33 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा आयशर मोटर्स ने 1 साल में अपने निवेशकों को करीब 41.21 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर लम्बे समय की बात की जाए तो 10 साल में औसतन हर साल कंपनी के शेयर ने करीब 34.98 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More Articles
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा