नयी दिल्ली। व्हाट्सएप ने आखिरकार भारत में अपना पेमेंट फीचर लॉन्च कर दिया है। व्हाट्सएप पे को धीरे-धीरे देश भर के लोगों के लिए शुरू किया जा रहा है, इसलिए यदि यह सुविधा अभी तक आपको नहीं दिखी हो तो चिंता न करें। जल्द ही आपको भी ये सुविधा मिलेगी। व्हाट्सएप पेमेंट्स को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिल कर तैयार किया गया है और यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर आधारित है। इसे चालू करने के लिए आपको एंड्रॉयड या आईओएस के लिए व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन चाहिए होगा। दूसरी बात कि आपका व्हाट्सएप नंबर वही होना चाहिए जो आपके बैंक खाते से भी जुड़ा हुआ यानी लिक है। यहां हम आपको बताएंगे व्हाट्सएप पेमेंट्स के के जरिए पैसों की लेन-देन करने का तरीका।
व्हाट्सएप पे के जरिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने की सुविधा मिलती है। व्हाट्सएप से डिजिटल लेन-देन शुरू करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप पेमेंट सेट करना होगा। इसी का तरीका आपके हम यहां बताने जा रहे हैं।
व्हाट्सएप खोलें और उसकी सेटिंग में जाएं। वहां पेमेंट पर टैप करें। एड पेमेंट मेथड पर टैप करें। इसके बाद अपना बैंक चुनें। अपना बैंक चुनने के बाद आपको अपना फ़ोन नंबर वेरिफाई करना होगा। वेरिफाई वाया एसएमएस पर टैप करें। वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी होने तक प्रतीक्षा करें। एक बार ये प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद आपकी बैंक डिटेल पेमेंट में नीचे एड कर दी जाएगी।
व्हाट्सएप पेमेंट आपको व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट्स के साथ-साथ उन लोगों को भी पैसे भेजने की सुविधा देता है जो व्हाट्सएप पे के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं। व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट में पैसे भेजने के लिए क्या करना होगा आइए जानते हैं।
- व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर पेमेंट्स पर टैप करें
- फिर न्यू पेमेंट पर टैप करें और फिर सेंड टू अ यूपीआई आईडी पर टैप करें। इसके बाद यूपीआई आईडी दर्ज करें और वेरिफाई पर क्लिक करें
- यूपीआई आईडी वेरिफाई होने के बाद, राशि और हिट एंटर करें।
- पेमेंट पूरी करने के लिए अपना यूपीआई पिन दर्ज करें
- व्हाट्सएप चैट खोलें और फिर अटैचमेंट लिंक पर टैप करें और फिर पेमेंट पर टैप करें
- अगली स्क्रीन पर अन्य व्यक्ति को व्हाट्सएप पेमेंट्स फीचर के बारे में बताने के लिए नोटिफाई को टैप करें
- इन आसान तरीकों से आप व्हाट्सएप के जरिए डिजिटल भुगतान करना शुरू कर सकते हैं
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान