नयी दिल्ली। अगर आपको लोन की जरूरत है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल अब आपको मैसेजिंग ऐप कंपनी व्हाट्सऐप लोन दिलाएगी। बता दें कि सूक्ष्म लोन के अलावा व्हाट्सऐप बीमा और पेंशन जैसे प्रोडक्ट तक आपको पहुंचाने के लिए भारत में बैंकों के साथ-साथ अन्य फाइनेंशियल संस्थानों के साथ पार्टनरशिप में काम करेगी। कंपनी का प्लान इन प्रोडक्ट्स के जरिए पेंशन और बीमा जैसे कई फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स को असंगठित और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने का है। इस साल की शुरुआत में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों ने व्हाट्सएप पर बैंकिंग सेवाएं शुरू की थीं। इन बैंकों के ग्राहकों को इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अकाउंट की बैलेंस राशि, पिछले कुछ लेन-देन, लोन ऑफर, और कार्ड को ब्लॉक-अनब्लॉक करने जैसी बुनियादी सेवाएं मिलती हैं। इसी सफलता से व्हाट्सऐप अपनी साझेदारी का विस्तार करना चाहती है।
व्हाट्सऐप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस के अनुसार सभी बैंकों के पास अपनी मोबाइल बैंकिंग ऐप है। मगर सवाल है कि हम व्हाट्सऐप की पहुंच का उपयोग कैसे कर सकते हैं। व्हाट्सऐप के पास आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और कोटक बैंक के उदाहरण हैं, जिनमें इसे काफी कामयाब मिली है। अब इसी कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए व्हाट्सऐप आने वाले वर्ष में और अधिक बैंकों के साथ बैंकिंग सेवाओं को आसान बनाने में मदद करेगा। व्हाट्सऐप का ध्यान खास कर ग्रामीण और निम्न-आय वाले क्षेत्रों पर है।
व्हाट्सऐप के भारत में 40 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। व्हाट्सऐप भारत में अब एक यूपीआई आधारित पेमेंट सर्विस शुरू करना चाहती है। इस मामले कंपनी का सीधा मुकाबला पहले से मजबूत फोनपे, गूगलपे और पेटीएम से होगा। हालांकि कंपनी की तरफ से इस मामले में शुरुआत करने का कोई निश्चित समय नहीं तय किया गया है। बोस ने कहा कि व्हाट्सऐप यूपीआई पेमेंट के दायरे में 20 करोड नए उपयोगकर्ता ला सकती है। उन्होंने यूपीआई को अन्य देशों को निर्यात और अपनाने के लिए भी कहा। बोस के अनुसार भारत हमारा सबसे बड़ा बाजार है। एक शुरुआती बिंदु के रूप में हम मानते हैं कि भारत को घर पर यूपीआई के नजरिए को पूरा करना चाहिए और फिर इसे तुरंत दुनिया में पहुंचाया जाना चाहिए और व्हाट्सऐप मदद के लिए तैयार है।
यूपीआई, जिसे 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा लॉन्च किया गया था, पर जून 2020 में लेनदेन वॉल्यूम 1.34 अरब रही, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। मूल्य के संदर्भ में पिछले महीने इस प्लेटफॉर्म पर 2.61 लाख करोड़ रुपये के लेन-देन किए गए। जहां तक व्हाट्सऐप का सवाल है तो ये माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज को अगले 18 महीनों के दौरान डिजिटाइज होने में मदद करेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान