WhatsApp New Feature:- WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक अनोखा फीचर लेकर आने वाला है. अकसर व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के नए-नए फीचर लाता रहता है. व्हाट्सऐप की शुरुआत से अब तक इसमें कई बदलाव आ चुके हैं. लेकिन यह नया फीचर अन्य फीचर से काफी अलग होने वाला है. क्योंकि इसमें आप बिना नंबर एक्सचेंज किए एक यूनिक आईडी के जरिए किसी से भी बात कर सकते हैं. यह कुछ हद तक Instagram या Facebook जैसा होने वाला है.

Advertisement

व्हाट्सऐप इंडिया सबसे प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप में से एक है. इंडिया में लाखों लोग बातचीत करने के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. आप इस ऐप के जरिए जब चाहे, जिससे चाहे बात कर सकते हैं. लेकिन इस ऐप में बातचीत करने के लिए आपके पास सामने वाला फोन नंबर होना जरूरी है.

Advertisement

अब जल्द ही व्हाट्सऐप यूजर्स फोन नंबर एक्सचेंज किए बिना भी बात कर सकते हैं. यह नया फीचर व्हाट्सऐप को पूरी तरह से बदल कर रख देगा.

बिना नंबर के कर सकेंगे बात

WABetalnfo के मुताबिक व्हाट्सऐप एक नया और अनोखा फीचर लाने में काम कर रहा है. इन नए फीचर के तहत यूजर्स यूनिक यूजरनेम से अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं. इस प्रोफाइल के जरिए यूजर्स बिना नंबर एक्सचेंज किए ही एक- दूसरे से बात-चीत कर पाएंगे.

Advertisement

लेकिन यह फीचर अभी सिर्फ व्हाट्सऐप वेब यूजर्स के लिए ही अवेलेबल होगा. व्हाट्सऐप इस नए फीचर का लाने में काम कर रहा है.

नए फीचर में कैसे होगा यूजरनेम

व्हाट्सऐप के इन नए फीचर में प्रत्येक यूजर को यूनिक यूजरनेम के हिसाब से आईडी बनानी होगी. यह कुछ हद तक अन्य सोशल मीडिया ऐप Facebook और Instagram जैसा ही होगा. लेकिन आप इस फीचर का इस्तेमाल अभी सिर्फ व्हाट्सऐप वेब में ही कर पाएंगे. इस यूजरनेम में आप टैग या डिस्क्रिमिनेटर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

Advertisement

आप जिस भी यूजरनेम का इस्तेमाल करेंगे, वह पहले से ही व्हाट्सऐप वेब में मौजूद नहीं होना चाहिए.
इन नए फीचर के जरिए व्हाट्सऐप यूजर बिना नंबर दिए भी किसी भी दूसरे यूजर से बातचीत कर पाएंगे. इससे यूजर की प्राइवेसी का भी खनन नहीं होगा.