LIC Dhan Varsha Scheme: एलआईसी समय-समय पर देश के हर वर्ग के लिए पॉलिसी लेकर आती रहती है। कुछ दिन पहले ही एलआईसी ने एक नई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है। इस पॉलिसी में कंपनी ने 10 गुना सम इंश्योर्ड सहित कई अन्य सुविधाओं की पेशकश की है। इस स्कीम में ग्राहकों को बार-बार प्रीमियम नहीं देना है। यह एक सिंगल प्रीमियम योजना है।
एनलाईसी धन वर्षा पॉलिसी एक नॉन पार्टिसिपेटिंग पर्सनल सेविंग, एकल प्रीमियम योजना है। इस पॉलिसी को खरीदने के लिए केवल एक बार ही प्रीमियम देना होता है। यह निवेश स्कीम सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग की भी पेशकश करती है। एलआईसी धन वर्षा प्लान सभी वर्ग के लोगों के लिए है। एलआईसी के वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार अगर पॉलिसी टर्म के दौरना पॉलिसीधारक का निधन हो जाता है तो परिवार को कैश सपोर्ट् मिलता है। मैच्योरिटी के बाद यह पेमेंट की गारंटी देती है। एलआईसी के अनुसार यह स्कीम मेडिकल और नॉन मेडिकल स्कीम्स के लिए उपलब्ध है।
इस सिंगल परसन प्लान में जमा प्रीमियम में आप 10 गुना रिस्क कवर पा सकते हैं। इसके लिए आपकों दो ऑप्शन मिलते हैं।
पहला विकल्प- पहला ऑप्शन चुनने पर एलआईसी जमा प्रीमियम की तुलना 1.25 गुना सम एश्योर्ड कि पेशकश करता है। इसे एक उदाहरण से समझे तो अगर किसी निवेशक ने 10 लाख का सिंगल प्रीमियम दिया है और प्रीमियम के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसे 12.5 लाख का एडिशन बोनस के साथ मिलेगा।
दूसरा विकल्प : एलआईसी के इस प्लान का दूसरा ऑप्शन चुनने पर जमा प्रीमियम का 10 गुना रिस्क कवर मिलता है। यानी मौत हो जाने की स्थिति में मिलेगा 10 लाख रुपए के सिंगल प्रीमियम के बदले 1 करोड़ रुपए की गारंटीड बोनस मिलेगा।
अधिकतर लोग सोचते हैं पहला विकल्प चुनने का क्या फायदा है। क्योंकि दूसरे विकल्प में 10 गुना रिस्क कवर मिल रहा है। लेकिन पहले विकल्प में आपकों अधिक बोनस प्राप्त होगा। एलआईसी की इस योजना को आप ऑनलाइन नहीं खरीद पाएंगे। इस प्लान को खरीदने के लिए दो टर्म विकल्प मौजूद है, पहला 10 वर्ष और दूसरा 15 वर्ष। आप इनमें से कोई भी टर्म चुन सकते हैं। 10 वर्ष का टर्म चुनने के लिए न्यूतम उम्र 8 वर्ष और अधिकतम उम्र 60 वर्ष है। 15 वर्ष का टर्म चुनने के लिए न्यूनतम उम्र 3 वर्ष होगी। इसमें निवेश के पैसे को पेंशन की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं.
पेंशन की तरह ले सकते हैं पैसा
एलआईसी के धन वर्षा पॉलिसी में आपको लोन और सरेंडर की सुविधा मौजूद उपलब्ध है। इसके अलावा इस योजना के तहत नॉमिनी को मिलने वाला पैसा एक साथ न निकाल कर इंस्टालमेंट के तहत निकाल सकते हैं। यह एक प्रकार की पेंशन राशि होगी।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति