Budget 2023 : आज पेश किए गए केंद्रीय बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह बजट गांव, गरीब और किसान सभी के सपने को पूरा करेगा। यह बजट देश के विराट सपने को पूरा करेगा। पीएम मोदी ने कहा है कि मिडिल क्लास के सपने को पूरा करने वाला यह बजट है।

Advertisement

महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव के लिए बहुत सारे बड़े कदम को उठाया गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के इस बजट में पहली बार कई सारे प्रोत्साहन योजना लेकर आई है। लोगों के लिए टेक्नोलॉजी, ट्रेनिंग, क्रेडिट और बाजार सपोर्ट की व्यवस्था की गई है। हमने प्रधानमंत्री विकास से हमारे करोड़ों विश्वकमाओ के जीवन में काफी बढ़ा बदलाव आएगा। पीएम मोदी ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक हमारी महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव हो। इसके लिए बहुत सारे बड़े कदम को उठाया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट एक एक स्थायी भविष्य के लिए है जो हरित विकास, ऊर्जा, नौकरियों और हरित बुनियादी ढांचे को और प्रोत्साहित करेगा।

Advertisement

क्या बोले विपक्षी नेता

कांग्रेस पार्टी के नेता शशि थरूर ने कहा हैं कि बजट में कुछ ऐसी चीजें है। जो चीजे बेहतर थी। मैं इसको पूरी तरह से नकारात्मक नहीं कहूंगा। लेकिन बजट में मनरेगा को लेकर कोई भी जिक्र नहीं था। सरकार जो मजदूर है। इनके लिए क्या करने जा रही है। इसमें महंगाई और बेरोजगारी और बात नही की गई है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के नेता कार्ति चिदंबरम ने इस बजट की तारीफ की है। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि बजट का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है। टैक्स में किसी भी तरह की कटौती का स्वागत हैं।

Union Budget 2023: Industry leaders react to PM Modi 2.0’s last full budget | GoodReturns
Advertisement

क्या बोले भाजपा नेता

बजट पर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है। कि आज पेश हुआ आम बजट 2023-24 में नए भारत की समृद्धि का संकल्प है। यह देश के 130 करोड़ देश वासियों की सेवा का लक्ष्य है। वहीं, मनोहर लाल खट्टर जो हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं उन्होंने कहा है कि अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी है, यह बजट समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है।

Advertisement