नई दिल्ली। एटीएम बड़े काम की चीज है, लेकिन लोग इसका इस्तेमाल आमतौर पर पैसे निकालने के रूप में ही करते हैं। इस बात की लोगों को जानकारी नहीं है, जिसके चलते वह एटीएम का पूरा फायदा नहीं उठा पाते हैं। आइये हम आपको बता रहे हैं कि एटीएम पैसा निकालने के अलावा कौन कौन से 10 और काम भी करता है। यह जानकारी लेकर आप अपने एटीएम का पूरा फायदा उठाएं।
आइये जानते हैं एटीएम के बारे में
-कौन-कौन से काम हो सकते हैं एटीएम से
-कितनी तरह की सेवाएं देता है एटीएम
-कैसे लें एटीएम का पूरा फायदा
-एटीएम से कौन-कौन से काम हो सकते हैं
एटीएम के माध्यम से फिक्स्ड डिपॉजिट भी करा सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में यह सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक में रेजिडेंट्स सेविंग्स या सैलरी अकाउंट होना चाहिए, साथ ही उसका डेबिट कार्ड व पिन होना भी जरूरी है।
अगर चेक बुक की जरूरत है तो इसके लिए बैंक जाने की जगह बैंक के एटीएम से इसके लिए आर्डर किया जा सकता है। एटीएम में जाकर नई चेक बुक के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद चेक बुक आपके बैंक में दिए गए पते पर भेज दी जाएगी। यह सुविधा एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम अभी दे रहे हैं।
अगर आपको अपने ही बैंक के किसी व्यक्ति या फिर किसी दूसरे बैंक के खाते में रुपये ट्रांसफर करना है, तो वो भी एटीएम से किया जा सकता है। एसबीआई एटीएम में एक एसबीआई डेबिट कार्ड से दूसरे एसबीआई डेबिट कार्ड में 40,000 रुपये तक रोज कार्ड टू कार्ड ट्रांसफर किया जा सकता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, आंध्रा बैंक और यस बैंक अपने कस्टमर्स को अन्य बैंकों के डेबिट कार्ड में भी फंड ट्रांसफर की सुविधा एटीएम से प्रदान करते हैं।
अगर आपका इंटरनेट काम नहीं कर रहा है और आपको मोबाइल रीचार्ज कराना है तो यह काम भी एटीएम से संभव है। अब ऐसी स्थिति में मोबाइल रीचार्ज की दुकान ढूंढने की जरूरत नहीं है। आप अपने एटीएम में जाकर अपने प्रीपेड मोबाइल को रीचार्ज करा सकते हैं। एसबीआई समेत कई अन्य बैंक हैं, जो अपने एटीएम से यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
एटीएम पर जाकर बिजली का बिल, पानी का बिल जैसे यूटिलिटी बिल का पेमेंट भी किया जा सकता है। एसबीआई एटीएम में यह सुविधा मौजूद है। कई बैंकों ने इसके लिए सेवा प्रदाताओं से इस संबंध में समझौता कर रखा है। इस सुविधा का कोई भी फायदा उठा सकता है।
एटीएम से टैक्स का भुगतान भी किया जा सकता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक अपने एटीएम में यह सुविधा दे रखी है। इसके लिए अपने बैंक की वेबसाइट पर एटीएम से टैक्स के पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड को रजिस्टर करवाना पड़ता है। टैक्स के पेमेंट पर एटीएम आपको एसआईएन नंबर वाली स्लिप उपलब्ध करा देता है। आपको इस नंबर को 24 घंटों के अंदर बैंक की वेबसाइट पर सब्सिट करना होता है। इसके बाद आपका टैक्स का भुगतान हो जाता है।
आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के कई एटीएम में इस तरह की सुविधा मौजूद है। आप यहां से पैसे निकालने के साथ-साथ जमा करने की भी सुविधा होती है। इसके लिए आपको एटीएम मशीन में पैसे डालने होते हैं या फिर चेक से डिपॉजिट करना होता है। यह तरीका काफी आसान है और इसका आसानी से फायदा उठाया जा सकता है।
एटीएम के जरिए ग्राहक मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन या फिर डिरजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा एटीएम के माध्यम से देते हैं। इस सुविधा का इस्तेमाल करना काफी आसान है, जिसका कोई भी फायदा उठा सकता है।
एटीएम में सर्विसेज ऑप्शन में जाकर इस सुविधा का फायदा उठाया जा सकता है। एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम इस तरह की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। यहां पर किसी भी बीमा कंपनी की पॉलिसी का प्रीमियम जमा किया जा सकता है।
एटीएम से लोन के लिए आवेदन भी किया जा सकता है। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के एटीएम में यह सुविधा मौजूद है। आईसीआईसीआई बैंक तो एटीएम से 15 लाख रुपये तक का इंस्टैंट पर्सनल लोन को भी उपलब्ध कराता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान