RBI Guidelines For Currency Notes: शादी के दौरान आपने अक्सर देखा होगा कि दूल्हे का नोटों की माला से स्वागत करने का रिवाज है। कई बार दूल्हे को नोटों की माला लोग घर में तैयार करते हैं, तो कुछ लोग दुकान से बनी माला खरीदकर लाते हैं।

Advertisement

लोग भले ही शादी में अपनी शान बढ़ाने के लिए दूल्‍हे को नोटों की माला पहनाते हों, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से इससे जुड़ा अलग कानून है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

आरबीआई का क्या है नोटों की माला से जुड़ा नियम?

शादी में शान बढ़ाने के लिए दूल्‍हे को नोटों की माला पहनने से जुड़ा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नियम आपको जरूर पता होना चाहिए। आरबीआई के नियम के अनुसार, नोटों की माला बनाने से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रोकता है।

Banking Regulation Act, 1949 की धारा 35A के मुताबिक, करेंसी नोटों का इस्‍तेमाल सिर्फ लेन-देन के लिए किया जाना चाहिए। इसको स्‍टेपल, नोटों को चिपकाना, माला बनाने और पंडाल आदि में लगाने की अनुमति नहीं है क्‍योंकि इन सब से नोटों की उम्र कम हो जाती है। इस बारे में आरबीआई समय-समय पर लोगों को जानकारी भी देता रहता है।

Advertisement

आखिर आरबीआई ने क्यों बनाया नोटों की माला से जुड़ा ये नियम?

आरबीआई की तरफ से नोटों की माला बनाने, स्‍टेपल, नोटों को चिपकाने के लिए मना किया गया है, क्योंकि इससे नोट जल्दी खराब या फट जाती है जिन्हें सही करने में लागत लगती है। सिर्फ इतना ही नहीं, नोटों की माला की चोरी और झपटमार घटनाओं का भी रिस्‍क बढ़ता है।

Advertisement

ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जब दूल्‍हे के गले से नोट की माला झपट ली गई है। ये जरूरी है कि आरबीआई की अपील को गंभीरता से लिया जाए और नोटों की माला के चलन को बंद किया जाए।

नोटों की माला बनवाने पर मिलेगी सजा?

इस समय 10 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के नोटों की माला काफी बिक रहे हैं। अमीर व्यक्ति 100 और 500 रुपये के नोटों से बने माला भी पहन रहे हैं। इस माले में इस्तेमाल किए जा रहे नोटों को फटने और कटने के कारण उनका यूज भी लोगों के बीच कम हो जाता है। नोटों की माला दुल्हे को शादी में पहनाने पर किसी तरह की सजा या पेनाल्‍टी का नियम नहीं है।

Advertisement

यही वजह है कि आरबीआई की अपील का लोगों पर कोई असर नहीं होता है। आरबीआई की अपील के बाद भी ज्‍यादातर लोग शादी पर नोटों की माला का जमकर इस्‍तेमाल करते हैंक्‍योंकि लोगों को पता है कि ऐसा करने पर भी उनके ऊपर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी।