IMD Heavy Rain Forecast: बारिश का इंतजार करने वालों आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ गई है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। झमाझम बादल दिल्ली से लेकर यूपी तक मौसम को सुहावना बनाने बाले हैं। दिल्ली में कई इलाकों में मंगलवार (9 जुलाई) को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस से राहत मिली है। आइए आपको आज यूपी का भी हाल बताते हैं।

Advertisement

दिल्ली में आज भी होगी बारिश

Advertisement

IMD के अनुसार दिल्ली में आज कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा बिजली गिरने का अनुमान जताया था लेकिन आज मंगलवार की तुलना में कम बारिश होने का पूर्वानुमान है परंतु आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगले दिन बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

Advertisement

ट्रैफिक जाम ने लोगों को किया परेशान

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आई अचानक बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों को यातायात और जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ा। लक्ष्मी नगर, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली छावनी, पालम, सफदरजंग, संसद मार्ग, दिलशाद गार्डन, आईटीओ एवं ग्रेटर कैलाश समेत राजधानी के कई हिस्सों में कल भारी बारिश हुई थी।

Advertisement

यूपी में यहां पर जमकर बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वैसे उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा, परमान व अन्य नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है।

Advertisement

अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल में 15 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। मॉनसून ट्रफ लाइन दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है और IMD ने बताया कि 10 जुलाई को दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में गर्जना के साथ बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।