उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से लोगों की टेंशन और बढ़ने वाली है. रिकॉर्डतोड़ तापमान में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा. क्योंकि तापमान 45 डिग्री से ऊपर निकल चुका है. चुनिंदा इलाकों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा. अगले 9 दिनों तक आसमान से आग बरसेंगे. क्योंकि नौतपा शुरू हो गया है. ऐसे में लोगों को एतिहात बरतने के लिए भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. बता दें कि नौतपा, 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा.
इन राज्यों में गर्मी का कहर
प्रचंड गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से एतिहात बरतने की सलाह दी है. क्योंकि भीषण गर्मी के चपेट में पूरे उत्तर भारत में बुरा हाल है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत गुजरात में तापमान 45 डिग्री के पार निकल चुका है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
उत्तर भारत में गर्मी का कहर
भाषण गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा बुरा हाल तो राजस्थान का है. राज्य के बाड़मेर में 23 मई को तापमान 48 डिग्री के पार निकल गया था. बाड़मेर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं जैसलमेर से सटे भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर भी तापमान 53 डिग्री तक पहुंचा
मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में भी राहत मिलने के आसार नहीं. जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 49 डिग्री तक भी पहुंचने की संभावना है. इन जिलों में 26 और 27 मई को तापमान 49 डिग्री रहने की आशंका है. अगर यहां तापमान 49 डिग्री को पार करता है तो ये 50 डिग्री के और करीब भी पहुंचेगा. वहीं, श्रीगंगानगर में तापमान 26 और 27 मई को 48 डिग्री तक रहने का अनुमान है.
9 दिन बरसेगा आसमान से आग
नौतपा को लेकर वैज्ञानिक नजरिए से बात करें तो सूर्य की स्थिति बदलने की वजह से मई महीने के आखिर और जून महीने के पहले हफ्ते में सूर्य मध्य भारत के ऊपर आ जाता है. इससे सूर्य और पृथ्वी के मध्य की दूरी सबसे कम हो जाती है. नतीजतन, सूर्य की किरणें सीधे धरातम पर पड़ती हैं. इसके चलते मध्य भारत में तापमान बढ़ता है.
तपती गर्मी में रखें खुद का ख्याल
लू और प्रचंड गर्मी में खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. इस दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए. इसके लिए दिन में कम से कम 4-5 लीटर पानी जरूर पीएं. डाइट में फलों और छाछ, दही, लस्सी, नारियल पानी, नींबू की शिकंजी को शामिल करें. जरूरी ना हो तो तेज धूप में घर से बाहर ना निकलें. घर से बाहर निकलते समय पानी पीकर ही निकलें और साथ में बॉटल भरकर रखें.
गर्मी में बाहर निकलते समय शरीर खासकर सिर को अच्छी तरह से कवर करें. धूप से आने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल न पीएं. फ्रिज के ठंडे पानी की बजाय मटके का ठंडा पानी को पीएं. खानपान में मसालेदार और तेलयुक्त चीजों से परहेज करें. किसी भी तरह की परेशानी होने पर लापरवाही न करें. किसी भी तरह की समस्या पर डॉक्टर से परामर्श लें.
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?