Bengaluru Weather Update : देश में मानसून को समय अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है लेकिन उससे पहले कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। इसी कड़ी में आईटी सिटी के नाम से विख्यात कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जबरदस्त बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Advertisement

रात भर हुई भारी बारिश के कारण शुक्रवार (19 सितंबर) को शहर थम सा गया, कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया और प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित रहा। गुरुवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शुक्रवार को भी जारी रही और दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही।

Advertisement

बेंगलुरु शहर में पिछले 24 घंटों में सुबह 5.30 बजे तक 65.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर के स्वचालित मौसम केंद्र (AWS) ने 66 मिमी बारिश दर्ज की। डोड्डाबल्लापुरा में 60 मिमी, रामनगर के चंदुरायनहल्ली में 46 मिमी और बेंगलुरु ग्रामीण के हेसरघट्टा में 43 मिमी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेंगलुरु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने और कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। विजयपुरा, बीदर, कलबुर्गी, तुमकुरु, कोलार और चिक्कबल्लापुरा भी येलो अलर्ट पर हैं।

Advertisement

पूरे राज्य में भारी बारिश से आम जन-जीवन बेहाल

बता दें कि पूरे कर्नाटक में भारी बारिश दर्ज की गई है जिससे आम जन-जीवन बेहाल हो गया है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के अनुसार, चिक्कबल्लपुरा ज़िले के कनागमकलापल्ली में 130 मिमी, तिरुमनी में 114 मिमी, बीचागनहल्ली में 114 मिमी, चेलूर में 101 मिमी और बीदर ज़िले के भंडारकुम्था में 112 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

इसके अलावाव, गडग में 51.9 मिमी, रामनगर के चंदुरायनहल्ली में 46 मिमी, कोलार के तमका में 21.5 मिमी और मंगलुरु में 20.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुलबर्गा वेधशाला ने शुष्क गरज के साथ बारिश की सूचना दी।

बारिश के चलते बिजली हो सकती है बाधित, IMD ने दी ये चेतावनी

IMD ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से अस्थायी रूप से बिजली गुल हो सकती है, जलभराव हो सकता है और पेड़ों की कमज़ोर शाखाएं उखड़ सकती हैं।

Advertisement

IMD की ओर से जारी सलाह में कहा गया है, "सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें। बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को तुरंत बंद कर दें। जल निकायों से बाहर निकलें और बिजली का संचालन करने वाली वस्तुओं से दूर रहें। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सावधानी से वाहन चलाएं।"