नयी दिल्ली। क्या कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो करोड़पति न बनना चाहे? जवाब सीधा है नहीं। मगर हर कोई करोड़पति बनने का तरीका नहीं जानता। खास कर बिना किसी बड़े बिजनेस के। मगर अब 'निवेश' के जरिये भी करोड़पति बना जा सकता है। म्यूचुअल फंड वो गोल्डन चाबी है जो आपको करोड़पति बनने के सपने का ताला खोल सकता है। हम आपको यहां बतायेंगे हर महीन के कुछ हजार रुपये बतौर निवेश करके आप 1-2 नहीं बल्कि 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा के मालिक बन सकते हैं। निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे बेहतर तरीका है SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिये निवेश करना। एसआईपी उन म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो एक बार में बड़ी राशि निवेश नहीं कर सकते। वैसे एक खास बात और है कि यदि आप 25-30 की उम्र में एसआईपी के जरिये निवेश शुरू करें तो आप 55 की उम्र रिटायरमेंट लेकर जिंदगी के मजे ले सकते हैं। इस बात को खुद निवेश विशेषज्ञ बताते हैं। हालांकि यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि कोरोनावायरस से म्यूचुअल फंड योजनाओं का रिटर्न घटा है। ऐसी किसी भी घटना से नुकसान का भी खतरा है। इस बात को हमेशा ध्यान में रखना जरूरी है। यहां हमने सामान्य तौर पर फंड्स के रिटर्न के हिसाब से जानकारी दी है, जो कोरोना संकट के पहले मिले रिटर्न पर आधारित है।
जी बिजनेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार जानकार बताते हैं कि अगर कोई निवेशक 25-30 साल एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश करे तो उसे 15-17 फीसदी वार्षिक रिटर्न मिल सकता है। हालांकि यह म्यूचुअल फंड एसआईपी की मैच्योरिटी से पहले पिछले 2-3 वर्षों में शेयर बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। आज के समय में युवाओं के बीच एसआईपी के जरिये करने का चलन बढ़ रहा है, क्योंकि इससे कम से कम राशि से निवेश की शुरुआत करने का विकल्प है। वैसे जानकार युवाओं को 3000 से 4500 रुपये की मासिक एसआईपी करने की सलाह देते हैं।
सबसे पहले तो जान लीजिए की आपको 30 साल तक निवेश करना है। 30 साल तक आपको हर महीने 4500 रुपये की एसआईपी करनी होगी। अब यहां मान लीजिए कि आपको निवेश पर वार्षिक 15 फीसदी की रिटर्न मिलेगा। अब तीस सालों में आपकी निवेश राशि हो जायेगी 16,20,000 रुपये। मगर इस राशि पर मिलने वाला रिटर्न होगा 2,38,53,893 रुपये। इस तरह 30 सालों पर हर महीने 4500 रुपये की एसआईपी करने के बाद आपको मैच्योरिटी राशि मिलेगी 2.54 करोड़ रुपये। ये एक शानदार तरीका है।
एक तरीका और है, जिससे आपकी मैच्योरिटी राशि और भी अधिक होगी। आपको 30 वर्षों तक हर साल अपनी 4500 रुपये की एसआईपी पर 10 फीसदी निवेश राशि बढ़ानी होगी। इससे आपकी कुल 30 सालों की निवेश राशि 88,82,677 रुपये होगी, जबकि मैच्योरिटी राशि होगी 5,71,44,674 करोड़ रुपये। ये फ्लैट 4500 रुपये की एसआईपी करते रहने से मिलने वाले 2.54 करोड़ रुपये के मुकाबले 124 फीसदी अधिक है। तो अगर आप भी अपना शानदार रिटायरमेंट चाहते हैं तो जल्दी ही निवेश शुरू करें।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित