देश तकनीक के मामले में लगातर आगे बढ़ रहा है. खबर है की जल्दही देश में वाटर टैक्सी की शुरुआत होने वाली है. ये वाटर टैक्सी मुंबई में शुरू हो सकती है. ये वाटर टैक्सी मुंबई के किसी भी कोने से नवी मुंबई और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच जाएंगे.
वाटर टैक्सी के जरिए मुंबई का सफर अब और आसान होने वाला है. अब आप बस 17 मिनट में ही वाटर टैक्सी के जरिए अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंच सकते हैं. वाटर टैक्सी के आने से लोग भारी ट्राफिक से बच सकते हैं. इसके अलावा यात्रा का समय भी कम हो जाएगा.
वाटर टैक्सी के बार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने रविवार रात ठाणे में एक चुनावी रैली के दौरान बताया था. महाराष्ट्र में अभी जोरो-शोरो से चुनाव की तैयारी चल रही है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे.
कब शुरू होगी वाटर टैक्सी?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में हाई तकनीक वाली वाटर टैक्सी मार्च 2025 से शुरू होने की उम्मीद है. गडकरी ने चुनावी रैली के दौरान ये वादा करते हुए दिखे की ये वाटर टैक्सी लोगों को मुंबई के किसी कोने से नवी मुंबई अतंराष्ट्रीय हवाई हड्डे पहुंचा देगी. इस वाटर टैक्सी से आप 17 मिनट में आप हवाई अड्डा पहुंच जाओगे.
वाटर टैक्सी क्या होती है?
वाटर टैक्सी एक तरह की नाव है, ये शहरी इलाकों में पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराती है. वहीं देश में अब तक कई जगह जैसे फ्रांस, त्रिनिनाद, न्यूजीलैंड और अमेरिका समेत कई देशों में वाटर टैक्सी चलाई जा चुकी है. भारत में पहली बार वाटर टैक्सी की शुरुआत केरल से हुई थी. साल 2020 में इंडिया में पहली वाटर टैक्सी चली थी.
More Articles
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis